Box Office Report: ना करण अर्जुन ना पुष्पा, री-रिलीज ट्रेंड में इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, जानें टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट

Box Office Report: इस साल सिनेमाघरों में कई फिल्में दोबारा से रिलीज की गई. इसमें तुम्बाड, करण अर्जुन, कल हो ना हो, लैला मजनू जैसी कई मूवीज लिस्ट में शामिल है. पहले दिन दोबारा किलीज होने पर किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की, आपको बताते हैं.

Top Re-Release Opening Day Box Office Collections Of 2024: साल 2024 सिनेप्रेमियों के लिए काफी खास रहा. कई बड़े बजट और स्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसके अलावा कई पुरानी फिल्मों को री-रिलीज किया गया और इसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. कुछ फ्लॉप फिल्में भी दोबारा से रिलीज की गई और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नयी कहानी लिख दी. आपको बताते हैं इस साल री-रिलीज हुई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में.

2024 की टॉप 5 री-रिलीज ओपनिंग के बारे में जानें-

तुम्बाड- 1.50 करोड़ रुपये
लैला मजनू- 30 लाख रुपये
करण अर्जुन- 25- 30 लाख रुपये
रहना है तेरे दिल में- 20 लाख रुपये
वीर जारा- 20 लाख रुपये
पुष्पा: द राइज- 20 लाख रुपये
रहना है तेरे दिल में- 20 लाख रुपये
कल हो ना हो- 12 लाख रुपये
रॉकस्टार- 7 लाख रुपये

तुम्बाड ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर

सोहम शाह स्टारर फिल्म तुम्बाड ने दोबारा रिलीज होने पर ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. साल अक्टूबर में सबसे पहले रिलीज हुई थी और उस समय मूवी को फ्लॉप बताया गया था. हालांकि री-रिलीज के बाद मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. हॉरर मूवी ने ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. सोहम की मूवी 2024 की सभी री-रिलीज में सबसे बड़ी ओपनर बनी.

लैला मजनू और करण अर्जुन दूसरे ने भी जीता दर्शकों का दिल

अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की मूवी लैला मजनू अपने रिलीज के वक्त फ्लॉप करार कर दी गई थी. हालांकि इसे साल री-रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलना की कहानी गढ़ दी. फिल्म ने पहले दिन 30 लाख की कमाई की. जबकि सलमान खान, शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन ने भी अपनी री-रिलीज के बाद ओपनिंग डे पर 25 लाख से 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

Also Read- Shahrukh Khan: रणबीर कपूर की इस रोमांटिक फिल्म में कैमियो करेंगे शाहरुख खान, रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >