Box Office Report: जॉन अब्राहम की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, दूसरे दिन द डिप्लोमैट का कितना रहा कलेक्शन

Box Office Report: जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट बड़े पर्दे पर आ चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. दूसरे दिन मूवी ने कितने करोड़ का बिजनेस किया, इसका आंकड़ा सामने आ गया है.

Box Office Report: जॉन अब्राहम और सादिया खतीब की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं. फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है. फिल्म को विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मूवी छावा से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है. ओपनिंग डे पर जॉन की फिल्म ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसने दिन मूवी ने अपने खाते में कितने करोड़ बटोर लिए, आपको बताते हैं.

‘द डिप्लोमैट’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की

‘द डिप्लोमैट’ को समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक फिल्म की टोटल कमाई 8.5 करोड़ रुपये हो गई है. हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म की सराहना की. साथ ही उन्होंने मूवी में जॉन अब्राहम की एक्टिंग की भी दिलकर तारीफ की.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

जानें छावा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • छावा कलेक्शन पहला हफ्ता- 219.25 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन दूसरा हफ्ता- 180.25 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15: 13 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16: 22 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: 24.25 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: 7.75 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: 5.4 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: 6.15 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: 5.5 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22: 8.75 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23: 16.75 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 24: 10.75 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25: 5.25 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26: 5.15 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 27: 4.8 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28: 4.5 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29: 7.25 5 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30: 8 करोड़ रुपये

छावा टोटल कमाई- 554.75 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >