Box Office Report: दूसरे हफ्ते ही सूर्या की कंगुवा का बजा बैंड, द साबरमती रिपोर्ट ने 11 दिन में सिर्फ इतनी की कमाई

Box Office Report: द साबरमती रिपोर्ट और सूर्या की कंगुवा ने अबतक कितनी कमाई कर ली, आपको बताते हैं. दोनों मूवीज ने कोई खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया.

Box Office Report: सूर्या की तमिल फिल्म कंगुवा ने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म नहीं किया. फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की, लेकिन इसके बाद मूवी की कमाई में गिरावट आती गई. जिस गति से ये बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में मूवी को काफी दिन लग जाएंगे. फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई थी. जबकि फिल्म साबरमती रिपोर्ट ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाई रखी है.

जानें ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने डे वाइज कितनी कमाई की

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ कई राजनीतिक हस्तियों ने की. फिल्म कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई है, जिसमें गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात है.

  • पहला दिन– 1.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 2.1 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 3 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन- 1.30 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 1.55 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन- 1.4 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन- 2.6 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन- 3.1 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवां दिन- 0.85 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 19.45 करोड़ रुपये

जानें कंगुवा का क्या है बॉक्स ऑफिस पर हाल

सैकनिल्क के अपडेट के अनुसार, कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 66.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

  • पहला दिन– 24 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन – 9.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन – 9.85 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन – 10.25 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन – 3.15 करोड़ रुपये
  • छठा दिन– 3.25 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन– 2.4 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन– 1.9 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन– 0.7 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन– 1.15 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवां दिन– 1.35 करोड़ रुपये
  • बारहवां दिन- 0.37 करोड़ रुपये

फिल्म ने कुल कमाई अबतक 67.87 करोड़ रुपये कर ली है.

Also Report- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >