Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन निकला आगे, यहां है कुल कलेक्शन

Box Office Report: सूर्या की फैंटेसी ड्रामा कंगुवा ने पहले दिन शानदार शुरुआत की और दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने दूसरे दिन कितनी कमाई की, इसके बारे में बताते है.

Box Office Report: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म कंगुवा को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं. मूवी 14 नवंबर को रिलीज हुई थी. भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन जैसी मूवीज के थिएटर्स में लगे होने के बाद भी कंगुवा ने अच्छी शुरुआत की. हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई. वहीं, फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई के साथ खाता खोला. दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल किया, यहां आपको बताते है.

कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, एक्शन फिल्म कंगुवा ने तीसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा और मूवी अच्छी कमाई कर सकती है.

  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 – 24 करोड़ रुपय
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 – 7.43 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 – 9.50 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 42.75 करोड़ रुपये

द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी बने हैं जर्नलिस्ट

विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना की द साबरमती रिपोर्ट की कहानी एक रियल लाइफ घटना पर बेस्ड है. धीरज सरना द्वारा निर्देशित मूवी की चर्चा काफी समय से हो रही थी. पहले दिन मूवी ने धीमी शुरुआत की. उम्मीद जताई जा रही है मूवी संडे को अच्छी कमाई कर सकती है. मूवी में विक्रांत काफी अलग रोल में दिखे है. विक्रांत एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आए है.

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 2 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 3.25 करोड़ रुपये

Also Read- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कौन रहा आगे, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >