Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने आमिर को दिखाया आईना, बॉक्स ऑफिस पर मारी जबरदस्त छलांग

Box Office Report: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बॉलीवुड सेलेब्स से इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. काजोल जूही सनी देओल ने फिल्म की तारीफ की है. वहीं साउथ स्टार धनुष की कुबेर भी इसी दिन रिलीज हुई है .आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल.

Box Office Report: आमिर खान की तारे जमीन पर का सीक्वल सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को बॉलीवुड सितारों का साथ मिल रहा है. काजोल, जूही चावला, जावेद अख्तर, सनी देओल ने मूवी को शानदार बताया हैं. फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख ने स्क्रीन शेयर किया हैं. जबकि 10 अलग नये किरदार भी फिल्म में दिखे हैं. इस फिल्म के साथ साउथ एक्टर धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कुबेर’ भी थिएटर्स में रिलीज हुई है. आइए आपको बताते हैं दोनों मूवीज के कलेक्शन के बारे में.

कुबेर का नेट कलेक्शन

शेखर कम्मुला की ओर से निर्देशित ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. सैकनिल्क के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 13 करोड़ से अपना खाता खोला और दूसरे दिन फिल्म ने अभी तक 1.75 करोड़ की कमाई कर ली. शाम तक नंबर्स अपडेट हो जाएंगे. फिल्म की टोटल कमाई 14.75 करोड़ हो गई है. हालांकि अभी तक कुबेर की कमाई सितारे जमीन पर से ज्यादा है. पहले दिन भी कुबेर ने आमिर खान की मूवी से ज्यादा की कमाई की.

सितारे जमीन पर ने दो दिन में कमा लिए इतने करोड़

लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान सितारे जमीन पर लेकर आए है. लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुए तीन साल हो चुके हैं और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन अभी तक मूवी ने 1.59 करोड़ अपने खाते में बटोर चुकी है. शाम तक ये आंकड़े और बढ़ जाएंगे. फिल्म का नेट कलेक्शन अभी तक 13.29 करोड़ हो चला है. हालांकि वीकेंड पर कमाई और बढ़ सकती है. फिल्म जेवियर फेसर की ओर से निर्देशित फिल्म कैम्पियोनेस की आधिकारिक हिंदी रीमेक है.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >