Box Office Report: आमिर खान की सितारे जमीन पर ने इस साउथ मूवी को दी पटखनी? बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें कलेक्शन

Box Office Report: शेखर कम्मुला की तेलुगु फिल्म ‘कुबेर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मुख्य भूमिका में हैं. दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर भी आज ही रिलीज हुई है. दोनों मूवीज का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या है, आपको बताते हैं.

Box Office Report: शेखर कम्मुला की ओर से निर्देशित ‘कुबेर’ में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना ने मुख्य किरदार निभाया हैं. ये एक तेलुगु फिल्म है, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों मूवीज का क्लैश देखने को मिल रहा. सितारे जमीन पर और कुबेर को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे का विनर कौन बनेगा, इसके बारे में बताते हैं.

कुबेर ओपनिंग डे पर करेगी इतनी कमाई

धनुष की फिल्म कुबेर की कहानी काफी दिलचस्प है. ये एक क्राइम ड्रामा है जिसमें एक शख्स की स्टोरी दिखाई गई है, जो भीख मांगने से अपनी जिंदगी की शुरुआत करता है और फिर धीरे-धीरे बदल देता है. नागार्जुन अक्किनेनी फिल्म में सीबीआई अधिकारी दीपक का किरदार निभाया है. जबकि रश्मिका मंदाना, समीरा का रोल प्ले कर रही है. फिल्म का बजट 120 करोड़ है. sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई किया है.

सितारे जमीन पर कितनी कमाई करेगी?

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी आज रिलीज हो रही है. sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 11. 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि कुबेर से सितारे जमीन पर की कमाई कम है.

सलमान खान ने आमिर खान से कही ये बात

सितारे जमीन पर के प्रीमियर पर सलमान खान पहुंचे थे. इस दौरान सलमान ने आमिर खान संग खूब मस्ती की. भाईजान ने मजाक में कहा, मैं धीरे-धीरे पेपरवर्क कर रहा था. मैंने फिल्म की तारीफ की थी, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं बताया कि वे इसे बनाने जा रहे हैं. उन्होंने आगे बढ़कर बना लिया. मैंने उनसे कहा कि ये फिल्म करना चाहता हूं और उन्होंने कहा मैंने बना लिया.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >