Box Office Report: सितारे जमीन पर की कमाई का तूफान जारी, कुबेर और हाउसफुल 5 का हाल जानें मंगलवार की रिपोर्ट में

Box Office Report: सितारे जमीन पर, कुबेर और हाउसफुल 5 में से बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की. आइए आपको विस्तार से बताते हैं.

Box Office Report: मंगलवार का दिन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से मिला-जुला रहा. जहां एक ओर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी कमाई को मजबूती दी, वहीं धनुष की ‘कुबेर’ ने भी रफ्तार बनाए रखी. दूसरी ओर ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में अब गिरावट साफ देखी जा रही है. आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का मंगलवार यानी 24 जून का बॉक्स ऑफिस हाल.

सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • ओपनिंग डे कलेक्शन: 10.7 करोड़
  • मंगलवार का कलेक्शन: 8.50 करोड़
  • अब तक कुल कमाई: 75.15 करोड़

आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की यह फिल्म पहले दिन भले औसत रही हो, लेकिन रविवार से इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया. मंगलवार को भी 8.50 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया गया. उम्मीद है कि यह फिल्म हफ्ते भर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी.

कुबेर (Kuberaa) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • ओपनिंग डे कलेक्शन: 14.75 करोड़
  • मंगलवार का कलेक्शन: 5.31 करोड़
  • अब तक कुल कमाई: 60.71 करोड़

धनुष, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ स्टारर इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. मंगलवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद यह अब भी मजबूत स्थिति में है. फिल्म जल्द ही 75 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है.

हाउसफुल 5 (Housefull 5) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • ओपनिंग डे कलेक्शन: 24 करोड़
  • पहले हफ्ते की कमाई: 127.25 करोड़
  • दूसरे हफ्ते की कमाई: 40.85 करोड़
  • मंगलवार का कलेक्शन: 1.25 करोड़
  • अब तक कुल कमाई: 178.50 करोड़

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने शुरुआती दिनों में धमाका किया था, लेकिन अब इसकी रफ्तार थमने लगी है. लगभग 225 करोड़ की लागत वाली फिल्म को अपनी लागत निकालने में अब दिक्कत हो सकती है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान की फिल्म बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, 4 दिन में किया 100 करोड़ पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >