Box Office Report: सिंघम अगेन हिट हुई फ्लॉप, 31 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

Box Office Report: रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित और अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन अपनी रिलीज के 31 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. आइये जानते हैं कॉप ड्रामा ने वर्ल्डवाइड अब तक कितना कलेक्शन किया है.

Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मास कॉप एक्शन ड्रामा सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज का एक महीना पूरा कर लिया है. रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. आइये जानते हैं इसने अबतक वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

सिंघम अगेन वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी टक्कर कार्तिक आर्यन की भूल-भूलैया 3 के साथ हुई. थ्रीक्वल ने रिलीज के 1 महीने के भीतर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 364 करोड़ रुपये की कमाई की. मसाला एंटरटेनर ने भारतीय बाजारों से 285.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

सिंघम अगेन की कमाई

  • Singham Again Box Office Collection 1 Month- 285.65 करोड़
  • Singham Again Worldwide Box Office Collection 1 Month- 363.65 करोड़

सेमी हिट बनकर उभरी सिंघम अगेन

सिंघम अगेन इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपने आखिरी पड़ाव पर है. एक्शन-ड्रामा जल्द ही पुष्पा 2 के आने से पहले अपने शोज को खत्म कर लेगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वर्ल्डवाइड मूवी 366 करोड़ के करीब कमाई कर सकती है. एक्शन ड्रामा ने जैसा परफॉर्म किया, उससे ये बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट बनकर उभरी.

Also Report- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई

Also Report-Box Office Report: सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 ने 30वें दिन भी की तगड़ी कमाई, जानें साबरमती रिपोर्ट- अमरण का टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >