Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर डगमगाया ‘सिकंदर’, 22वें दिन की कमाई देख हो जाएंगे हैरान, जानें टोटल कलेक्शन

Box Office Report: सलमान खान की फिल्म सिकंदर अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. फिल्म के कलेक्शन में सुधार नहीं देखा जा रहा है. लगातार कुछ दिनों से मूवी की कमाई लाखों में हो रही है. फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसकी कमाई पर कुछ दिनों बाद ही ब्रेक लग गया.

Box Office Report: साजिद नाडियाडवाला की ओर से समर्थित दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी. सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी स्टारर फिल्म सिकंदर 30 मार्च को ईद पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की. हालांकि कुछ दिन तो कलेक्शन ठीक रहा और उसके बाद तो फिल्म की कमाई घटती ही चली गई. ईद की छुट्टियां के बाद तो फिल्म के कलेक्शन पर ग्रहण सा लग गया. अब मूवी की कमाई करोड़ों से घटकर लाखों पर आ गिरी है. जाट के रिलीज होत ही फिल्म का गेम ओवर हो गया और इसकी कमाई काफी कम हो गई. 22वें दिन कितनी कमाई हुई, यहां जानें.

सिकंदर का हुआ गेम ओवर

सिकंदर की चाल अब बॉक्स ऑफिस पर कछुए जैसे हो गई है. सलमान खान की फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और अब इसके कलेक्शन में इजाफा नहीं होगा. एआर मुरुगादॉस की फिल्म का ये हाल होगा, दर्शकों ने हीं सोचा था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने 22वें दिन 13 लाख रुपये की कमाई की है. अब फिल्म का नेट कलेक्शन 110.17 करोड़ रुपये हो गया है. आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार नहीं होगा और कुछ दिनों बाद ही फिल्म कमाई करना बंद कर देगी.

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Sikandar Week 1 Collection- 90.25 करोड़
  • Sikandar Week 2 Collection- 17.55 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 13- 0.3 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 14- 0.4 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 15- 0.6 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 16- 0.29 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 17- 0.27 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 18- 0.06 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 19- 0.15 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 20- 0.05 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 21- 0.09 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 22- 0.13 करोड़

सिकंदर की कुल कमाई जानकर दर्शकों को झटका लगेगा. टोटल कमाई सिर्फ 110.17 करोड़ रुपये ही हो पाई है.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >