Box Office Report: रेड 2 को कड़ी टक्कर दे रही है साउथ की यह फिल्म, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को टक्कर दे रही रेट्रो

Box Office Report: रेड 2, रेट्रो और हिट 3 में बॉक्स ऑफिस पर राज कौन कर रहा है, इसके बारे में आपको बताते हैं. तीनों फिल्में 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रेड 2 में अजय देवगन और रेट्रो में सूर्या और हिट 3 में नानी हैं. आइए तीनों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Box Office Report: 1 मई को बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों का भी बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला देखने को मिला. रेड 2, हिट 3 और रेट्रो ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की. अजय देवगन की रेड 2, नानी की हिट 3 और सूर्या की रेट्रो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. अब तीनों फिल्मों को रिलीज हुए तीन हो गए है. बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में किंग कौन बना, इसके बारे में आपको बताते हैं.

रेड 2 के हिस्से अभी तक कितने करोड़ रुपए आए

राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख ने मुख्य रोल निभाया हैं. यह फिल्म रेड फ्रैंचाइजी की सीक्वल है और इसने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तीसरे दिन मूवी ने अभी तक 1.06 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की टोटल कमाई 32.31 करोड़ रुपये हो गई है. ये फाइनल आंकड़े शाम तक बदल सकते हैं.

हिट 3: द थर्ड केस ने अब तक कितनी कमाई कर ली

नानी और श्रीनिधि शेट्टी स्टारर फिल्म हिट 3: द थर्ड केस ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन मूवी ने सारे भाषाओं में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन मूवी ने 1.41 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अबतक नेट कलेक्शन 32.41 करोड़ रुपये हो गई है फिल्म की. ये नंबर्स शाम तक अपडेट हो जाएगी.

रेट्रो का क्या है बॉक्स ऑफिस पर हाल

निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म रेट्रो में सूर्या ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 7.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन मूवी ने 1.34 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. ये आंकड़े शाम तक फाइनल आ जाएंगे. रेट्रो की कमाई हिट 3 और रेड 2 से अभी तक कम है. हालांकि वीकेंड में इसकी कमाई बढ़ सकती है.

यहां पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘ रेड 2’ की तूफानी कमाई जारी, दूसरे दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >