Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. एआर मुरुगादोस की ओर से निर्देशित एक्शन एंटरटेनर ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इस साल सिर्फ पांच दिनों में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. आइये जानते हैं क्या यह मोहनलाल की फिल्म L2: एम्पुरान से आगे निकली या नहीं.

Box Office Report: सिनेमाघरों में इन-दिनों दो फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. पहली मोहनलाल की मलयालम फिल्म L2: एम्पुरान है, दूसरी सलमान खान स्टारर सिकंदर है. दोनों बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की कोशिश कर रही है. एआर मुरुगादोस की ओर से निर्देशित एक्शन एंटरटेनर थीमी ही सही, लेकिन कलेक्शन के मामले में हर दिन आगे बढ़ रही है. वहीं एम्पुरान सारे रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कौन किससे कितना आगे निकला.

सिकंदर ने वर्ल्डवाइड अब तक की है इतनी कमाई

सिकंदर के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, सलमान खान अभिनीत सिकंदर ने रिलीज के पांचवें दिन भारत में 8.28 करोड़ और विदेशों में 3 करोड़ की कमाई की. इस तरह पांच दिनों के बाद इसकी दुनिया भर में कमाई 169.78 करोड़ हो गई है. अपनी मौजूदा गति के हिसाब से, सिकंदर को सोमवार तक दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना चाहिए.

एल2: एम्पुरान ने वर्ल्डवाइड अब तक की है इतनी कमाई

एल2: एम्पुरान ने अपने आठ दिवसीय ओपनिंग वीकेंड में घरेलू स्तर पर 88.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन विदेशों में फिल्म ने कमाल कर दिया. सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने भारत के बाहर 12 मिलियन डॉलर (103 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है, जिससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 236 करोड़ रुपये हो गई है. इस तरह एम्पुरान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है, जिसने पिछले साल की हिट फिल्म मंजुम्मेल बॉयज को पीछे छोड़ दिया है. एम्पुरान अभी भी हर दिन दुनिया भर में 10-12 करोड़ की कमाई कर रही है. जल्द ही यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: आर माधवन ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नफरत करवाना ही…

यह भी पढ़ें- TRP Report Week 12: रोहित की मौत नहीं सुधार पाई ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग, टॉप 10 में किसने बनाई जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >