Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची या अजेय? बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हुई तीन फिल्में, जानें कौन छाया और कौन फुस्स?

Jolly LLB 3 vs Nishaanchi vs Ajey: जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजेय आज 19 सितम्बर को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. ऐसे में अगर आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी है और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के हिसाब से डिसाइड करना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

Jolly LLB 3 vs Nishaanchi vs Ajey: शुक्रवार, 19 सितम्बर को सिनेमाघरों में एक साथ तीज बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं- जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजेय. इन तीनों ही फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पांस मिला है, लेकिन शुरुआती कलेक्शन में एक ही फिल्म ने बढ़त बना ली है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि वीकेंड पर कौन सी फिल्म देखनी चाहिए, तो आइए जानते हैं पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Sacnilk report

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट रूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज होते बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अक्षय और अरशद के अलावा अमृता राव और हुमा कुरैशी भी अहम किरदारों में हैं. अब कमाई की बात करें तो Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट (1 बजे तक) के मुताबिक, जॉली एलएलबी 3 ने 1.63 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, यह आंकड़े शाम तक अच्छे-खासे अपडेट हो जायेंगे, लेकिन शुरुआत को देखते हुए फिल्म बाकी अन्य से आगे हैं.

निशानची बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Sacnilk report

बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘निशानची’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. वहीं, कमाई पर नजर डालें तो sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट (1 बजे तक) के मुताबिक, निशानची ने महज 0.1 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह फिल्म के लिए काफी धीमी शुरुआत है और शाम तक फिल्म की कमाई खासा इजाफा नहीं होता है तो यह ज्यादा दिन बॉक्स ऑफिस पर टिकने में समर्थ नहीं रह पायेगी.

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Sacnilk report

रवींद्र गौतम की ओर से निर्देशित यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब “द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” से प्रेरित है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. फिल्म में अनंत जोशी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, उनके साथ परेश रावल, दिनेश लाल यादव और पवन मल्होत्रा ​​भी हैं. sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट (1 बजे तक) के मुताबिक, अजेय ने भी 0.1 करोड़ का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 X Review: सोशल मीडिया पर छाया अक्षय- अरशद का कोर्टरूम ड्रामा, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >