Box Office Report: जाट-सिकंदर के साम्राज्य पर मंडराया ‘गुड बैड अग्ली’ का खतरा, ओपनिंग डे पर कर डाली 3 गुना ज्यादा कमाई

Box Office Report: अजित कुमार की हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म 10 अप्रैल को सनी देओल की ‘जाट’ के साथ सिनेमघरों में रिलीज हो गई है. एक बार फिर साउथ की फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में जाट को धूल चटा दिया. साथ ही सिकंदर की भी बैंड बजा दी है.

Box Office Report: टिकट काउंटर पर 10 अप्रैल के दिन एक नहीं, दो-दो मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज हुईं. इनमें सनी देओल की ‘जाट’ और अजित कुमार की साउथ मूवी ‘गुड बाद अग्ली’ शामिल है. एक तरफ जहां जाट ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर अभी भी उनकी पिछली ‘गदर 2’ शामिल हैं. तो वहीं, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ ने आते ही इस साल की दोनों बड़ी फिल्में जाट और सिकंदर की वाट लगा दी है. दरअसल, ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में फिल्म की कमाई सराहने लायक है. ऐसी में आइए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

‘गुड बैड अग्ली’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

अजित कुमार की तमिल फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का निर्माण ‘जाट’ के निर्माताओं मैथ्री मूवी मेकर्स ने किया है, लेकिन कमाई के मामले दोनों फिल्मों के भी काफी फर्क है. एक तरफ जहां जाट ने ओपनिंग डे पर महज 9.50 करोड़ रुपए कमाए हैं. तो वहीं, सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने 10:30 बजे तक 28.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो कि जाट से तीन गुना ज्यादा है. हालांकि, यह आंकड़े शुरुआती हैं और इनमें शाम तक बदलाव हो सकते हैं.

सिकंदर को दिया मात

सलमान खान की सिकंदर भी हाल ही में ईद से एक दिन पहले 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म को रिलीज हुए अब 12 दिन हो गए हैं और फिल्म ने 12वें दिन महज 36 लाख रुपए कमाए हैं, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 107.46 करोड़ हो गया है. अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ ने इसे भी मात दे दी है और बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है. दरअसल, सिकंदर ने पहले दिन महज 26 करोड़ का कलेक्शन किया था यानी दोनों फिल्म की ओपनिंग में 2 करोड़ रूपए का अंतर है.

गुड बैड अग्ली के बारे में…

गुड बैड अग्ली एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसके लीड रोल में अजित कुमार हैं. इस फिल्म में उनके अलावा, तृषा कृष्णन और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं. तो वहीं, अहम किरादरों के रूप में टीनू आनंद, प्रिया प्रकाश वारियर, सुनील और सयाजी शिंदे भी शामिल हैं. यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी है.

ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि फिल्म अंत तक कैसा प्रदर्शन करती है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट के आते ही सिकंदर की कमाई पर लगा फुलस्टॉप, फ्लॉप की लिस्ट में ले गई 12वें दिन की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >