Box Office Report: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ‘हनुमान अंश’ तक, बॉक्स ऑफिस पर किसकी चली बादशाहत, किसे मिली मात?

‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस का पूरा खेल बदल गया है. यश की ‘टॉक्सिक’ को बड़ा झटका लगा, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया. आखिर 4 सितंबर को किसका चला सिक्का?

Box Office Report: 4 सितंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. नई रिलीज ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने आते ही अपनी धाक जमा दी और पहले दिन शानदार कमाई के साथ बाजी मार ली. वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ को दूसरे हफ्ते में बड़ा झटका लगा और इसकी कमाई काफी नीचे आ गई. दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ ने अपनी लगातार मजबूत कमाई से एक बार फिर सबको चौंका दिया. ऐसे में सवाल है कि 4 सितंबर को बॉक्स ऑफिस का असली किंग कौन रहा और किस फिल्म को मिली मात? आइए जानते हैं किसकी कितनी कमाई हुई.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन ही दिखाया दम

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली. फिल्म ने पहले दिन भारत में 24.75 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Sequel: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमेक्स में बड़ा ट्विस्ट, कालीन भैया के इस खेल से खुलेगा सीक्वल का रास्ता

‘टॉक्सिक’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

यश की ‘टॉक्सिक’ ने अपने पहले दिन शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है. 4 सितंबर यानी रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने भारत में 1.40 करोड़ रुपये नेट कमाए.

इसके साथ ही फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 240.70 करोड़ रुपये हो गई है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 287.35 करोड़ रुपये है. ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये कमाए थे और शुरुआती पांच दिनों तक इसकी कमाई 20 करोड़ रुपये से ऊपर रही थी. हालांकि, दूसरे हफ्ते में कमाई लगातार नीचे जा रही है.

‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया

जहां नई फिल्मों की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं ‘हनुमान अंश’ अपने चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला रही है. फिल्म ने 4 सितंबर को रिलीज के 29वें दिन 6.14 करोड़ रुपये नेट कमाए.

इसके साथ ही फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 79.02 करोड़ रुपये हो गई है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 93.21 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. खास बात यह है कि फिल्म ने शुरुआत सिर्फ 10 लाख रुपये से की थी, लेकिन बाद के हफ्तों में इसकी कमाई अचानक बढ़ गई. 28वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 27वें दिन इसकी कमाई 7.75 करोड़ रुपये रही थी.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम पहुंची लखनऊ, 6 सितंबर को होगा खास प्रीमियर.. योगी आदित्यनाथ देखेंगे फिल्म

‘अवारापन 2’ की भी जारी है कमाई

अवारापन 2’ भी 4 सितंबर को अपने तीसरे हफ्ते में चल रही थी. फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन 35 लाख रुपये नेट कमाए. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 149.70 करोड़ रुपये हो गई है.

किसकी हुई जीत और किसे मिली मात?

4 सितंबर के बॉक्स ऑफिस मुकाबले में ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बादशाहत रही, जबकि ‘टॉक्सिक’ की कमाई को सबसे बड़ा झटका लगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >