Box Office Report: मिराई ने बागी 4-द बंगाल फाइल्स का हाल किया बेहाल, 3 दिनों में ही की धाकड़ कमाई, जानें कलेक्शन

Box Office Report: कार्तिक गट्टामनेनी की ओर से निर्देशित और तेजा सज्जा, मंचू मनोज और रितिका नायक स्टारर मिराई बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म ने बागी 4, द बंगाल फाइल्स की नींद उड़ा दी है. आइये जानते हैं इसने अब तक कितनी कमाई की.

Box Office Report: कार्तिक गट्टमनेनी की एक्शन फंतासी फिल्म मिराई ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है. 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धुआंधर कमाई कर रही है. इसने दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 55 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. तेजा सज्जा, मंचू मनोज, रितिका नायक और श्रिया सरन स्टारर मूवी ने बागी 4, द बंगाल फाइल्स की हालत टाइट कर दी. आइये एक नजर डालते हैं इनके बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर.

मिराई ने बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को पछाड़ा

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मिराई ने तीन दिनों में 31.99 करोड़ की कमाई की. ओपनिंग डे पर इसने 13 करोड़, दूसरे और तीसरे दिन 14.5 और 4.49 करोड़ कमाए. वहीं टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने 9 दिनों में 47.6 करोड़ का कलेक्शन किया. इधर विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स ने अब तक 11 करोड़ कमाए. दोनों ही बॉलीवुड फिल्मों की हालत टाइट है और इस साउथ मूवी ने होश उड़ा दिए है.

मिराई के बारे में

मिराई की कहानी एक युवा योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है, जो किसी भी नश्वर को देवता बना सकते हैं. इसका निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के तहत किया है. इसमें जगपति बाबू, श्रेया सरन, जयराम और अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. मिराई ने अपने पहले दिन 27.20 करोड़ की कमाई की और उत्तरी अमेरिका में $1 मिलियन की कुल कमाई के साथ इस क्षेत्र में ब्रेक-ईवन हासिल कर लिया. यह फिल्म तेजा की 2023 की हिट फिल्म हनुमान से बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें- Rise and Fall ने बिग बॉस 19 को पछाड़ा… पवन सिंह के आने से बढ़ी TRP, बना नंबर 1 शो, पैसों की हो रही बारिश

यह भी पढ़ें- Coolie: रजनीकांत की कुली को लेकर क्या आमिर खान ने किया था नेगिटिव कमेंट, एक्टर की टीम ने दी सफाई, कहा ये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >