Box Office Report: कंगुवा का नौवें दिन क्या हुआ हाल, जानें द साबरमती रिपोर्ट ह���ट हुई या फ्लॉप

Box Office Report: दूसरे वीक की शुरुआत कंगुवा के लिए सुस्त रही. सूर्या की फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ गिरती जा रही है. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की कमाई में 8वें दिन गिरावट देखने को मिली.

Box Office Report: सूर्या की कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. हालांकि वीकेंड की शुरुआत में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. इस मूवी को तमिल फिल्म अमरन से कड़ी टक्कर मिली, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं की. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. दोनों मूवीज के कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं.

कंगुवा का कलेक्शन

सूर्या, दिशा पटानी और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा को मेकर्स ने करीब 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया था. इसका बजट 350 करोड़ रुपये है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने नौवें दिन करीब 0.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

  • कंगुवा डे 1 कलेक्शन- 24 करोड़ रुपये
  • कंगुवा डे 2 कलेक्शन- 9.5 करोड़ रुपये
  • कंगुवा डे 3 कलेक्शन- 9.85 करोड़ रुपये
  • कंगुवा डे 4 कलेक्शन- 10.25 करोड़ रुपये
  • कंगुवा डे 5 कलेक्शन- 3.15 करोड़ रुपये
  • कंगुवा डे 6 कलेक्शन- 3.25 करोड़ रुपये
  • कंगुवा डे 7 कलेक्शन- 2.4 करोड़ रुपये
  • कंगुवा डे 8 कलेक्शन- 1.9 करोड़ रुपये
  • कंगुवा डे 9 कलेक्शन- 0.61 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 64.91 करोड़ रुपये

द साबरमती रिपोर्ट ने की इतनी कमाई

  • द साबरमती रिपोर्ट डे 1 कलेक्शन- 1.25 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट डे 2 कलेक्शन- 2.1 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट डे 3 कलेक्शन- 3 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट डे 4 कलेक्शन- 1.15 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट डे 5 कलेक्शन- 1.30 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट डे 6 कलेक्शन- 1.55 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट डे 7 कलेक्शन- 1.15 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट डे 8 कलेक्शन- 1.01 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 12.51 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >