Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, बॉक्स ऑफिस पर कौन हुआ हिट? जानें किस दिन हुई कितनी कमाई

Box Office Report: फिल्म कंगुवा और विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट ने 20 नवंबर को कितनी कमाई की, इसके बारे में बताते हैं. दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही.

Box Office Report: सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा तमिल के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन हर बीतते दिन के साथ इसकी कमाई घटती गई. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए है और इसने अभी तक कितनी कमाई की, इसका आंकड़ा सामने आ गया है. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट बहुत मुश्किल से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना स्टारर मूवी का कलेक्शन आपको बताते हैं.

कंगुवा का क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल, यहां जानें

कंगुवा के आशाजनक शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंगुवा ने सात दिन में 62.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फर्स्ट डे- 24 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सेंकड डे- 9.5 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थर्ड डे- 9.85 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 10.25 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 3.15 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 3.25 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवां दिन- 2.40 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 62.40 करोड़ रुपये

द साबरमती रिपोर्ट का क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1.15 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 2.1 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 3 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 1.10 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 1.25 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 1.45 करोड़ रुपये

द साबरमती रिपोर्ट ने छह दिन में टोटल 10.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

Also Report- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >