Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची या अजेय? तीसरे दिन की रेस में बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे, कौन पीछे

Jolly LLB 3 vs Nishaanchi vs Ajey: जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजेय को रिलीज हुए तीन दिन हो गए. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर आगे कौन है और पीछे कौन है, इसके बारे में बताते हैं. तीनों फिल्में 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Jolly LLB 3 vs Nishaanchi vs Ajey: जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजेय तीनों फिल्में 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई. जॉली एलएलबी 3 में जहां अक्षय कुमार और अरशद वारसी मुख्य किरदार निभा रहे हैं. तो अजय में अनंत जोशी ने लीड रोल निभाया है. अनुराग कश्यप की फिल्म निशानची से बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में कदम रखा है. तीनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

जॉली एलएलबी 3 के थर्ड डे का कलेक्शन

जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 2.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया, जिसके बाद नेट कलेक्सन अभी तक 35.45 करोड़ रुपये की हो गई. फिल्म के नंबर्स शाम तक अपडेट होंगे. जैस फिल्म की कमाई आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए लग रहा कि मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा जल्द ही छू लेगी.

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी के थर्ड डे का कलेक्शन

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई. टिकट खिड़की पर फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही. sacnilk के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. टोटल कमाई मूवी ने 0.69 करोड़ रुपये की कर ली है. हालांकि शाम तक इसके आंकड़े फाइनल हो जाएंगे.

तीसरे दिन निशानची ने कितना कमाया

फिल्म ‘निशानची’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा है. अनुराग कश्यप की एक्शन-ड्रामा ने तीसरे दिन बेहद कम कमाई की. sacnilk के मुताबिक, भारत में निशानची ने थर्ड डे 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की टोटल कलेक्शन 0.67 करोड़ रुपये हो गई है. फाइनल आंकड़े शाम तक आएंगे. फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे डूल रोल में दिखे हैं.

यह भी पढ़ेंJolly LLB 3 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘जॉली एलएलबी 3’ का जादू, खतरे में हैं अरशद वारसी की इन फिल्मों का रिकॉर्ड्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >