Box Office Report: जाट के आते ही सिकंदर की कमाई पर लगा फुलस्टॉप, फ्लॉप की लिस्ट में ले गई 12वें दिन की कमाई

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुका है. कमाई के मामले में फिल्म की हालत टाइट हो गई है. यह सिंगल डीजिट में कलेक्शन कर रही है. इसी बीच सनी देओल की नई फिल्म जाट भी दस्तक दे चुकी है. इस मूवी का सीधा असर सिकंदर पर देखने को मिल रहा है. यह लाख में सिमटी नजर आ रही है.

Box Office Report: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से सलमान खान की ईद रिलीज सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. ऐसे में इसका सीधा असर इसके कलेक्शन पर देखने को मिला. पहले और दूसरे दिन अच्छी कमाई करने के बाद एक्शन ड्रामा का निराशाजनक प्रर्दशन शुरू हो गया. दो हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. अब जब सिनेमाघरों में सनी देओल की जाट रिलीज हो चुकी है. ऐसे में 12वें दिन के सिकंदर के कलेक्शन में इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है.

सिकंदर को जाट का लगा फटका

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सिकंदर ने अपने रिलीज के 12वें दिन महज 36 लाख की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 107.46 करोड़ हो गया. अगर इसी गति से यह फिल्म चलती रही, तो जल्द ही सिनेमाघरों से यह गायब हो जाएगी. इधर सनी देओल की जाट ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है. गदर 2 के बाद ये सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 4 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 4.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 9: 1.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 10: 1.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 11: 1.35 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 12: 0.36 करोड़


Sikandar Total Collection: 107.46 करोड़

सिकंदर के बारे में

इस बीच, सिकंदर ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के इस प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित, सिकंदर एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का लगेगा मेला, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज, जाट के बाद करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >