Box Office Report: हनुमान अंश’ ने मारी दहाड़, ‘वाइब-दायरा’ की हालत हुई पतली, कमाई देख जानें कौन हिट कौन फ्लॉप

Box Office Report: 18 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज और पुराने खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर दिखी. ‘हनुमान अंश’ ने फिर दबदबा बनाया, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी रफ्तार कायम रखी, जबकि ‘वाइब’ और ‘दायरा’ की ओपनिंग कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

Box Office Report: 18 सितंबर को थियेटर्स ऐसा लगा जैसे एक ही स्क्रीन पर कई फिल्मों की किस्मत का फैसला हो रहा हो. दायरा, वाइब और रेजिडेंट ईविल ने नई पारी शुरू की, तो हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी पहले से जमे मैदान में अपनी पकड़ मजबूत करने उतरीं. अब असली सवाल ये था कि बॉक्स ऑफिस रेस में किसके खाते में आए करोड़ों और किसकी शुरुआत रही फीकी?

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का दबदबा कायम रहा. फिल्म ने 43वें दिन 6,462 शोज से 5 करोड़ कमाए. जिसके बाद भारत में इसका टोटल कलेक्शन बढ़कर 248.38 करोड़ हो गया. वहीं ग्रॉस 293.30 करोड़ पहुंच चुकी है. विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी. इसने 1.25 करोड़ की कमाई के साथ कुल 316.30 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई दर्ज की.

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर द मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है. फिल्म ने 18 सितंबर को अपने 15वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद इसका भारत में टोटल कलेक्शन 206.20 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 296.14 करोड़ पर पहुंच चुका है. फिल्म में अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जीतेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुग्गल समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं.

मिर्जापुर: द मूवी (सांकेतिक तस्वीर)

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie के ब्लॉकबस्टर सफलता पर सोनल चौहान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अंदाजा नहीं था ऐसा तूफान होगा

रेजिडेंट ईविल ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

हॉलीवुड फिल्म Resident Evil ने भारतीय सिनेमाघरों में अपना खाता खोला. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन दर्ज किया.

वाइब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कुणाल खेमू की वाइब ओपनिंग डे पर ही फुस्स हो गई. इसने भारत में 3,194 शोज के साथ महज 1.80 करोड़ का ग्रॉस और 1.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म में कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई रिलीज फिल्मों में दायराकी शुरुआत बाकी फिल्मों की तुलना में थोड़ी धीमी रही. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 0.90 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया.

दायरा मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों का क्या हाल?

इन पांच फिल्मों के अलावा हरि का ओम, हैवान, द ओडिसी, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, टोनी, इंसिडियस: आउट ऑफ द फारवर्ड और फॉल 2: डेडपॉइंट भी सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा' ने मचाया तहलका या हुई फुस्स? किसी ने दिए 4.5 तो किसी ने 3.5 स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >