Box Office Report: 1 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर हिट है छावा, बॉक्स ऑफिस पर लागत से कई गुना ज्यादा कमाई, जानें कलेक्शन

Box Office Report: फिल्म ‘छावा’बॉक्स ऑफिस पर एक महीने बाद भी हिट है. फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और ये करोड़ों में कमाई कर रही है. चलिए आपको टोटल कलेक्शन बताते हैं.

Box Office Report: निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी. विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, डायना पेंटी और आशुतोष राणा स्टारर फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं. यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और उसके बाद भी कई दिनों तक मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती रही. अबतक मूवी 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है. मूवी ने गदर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. 31वें दिन फिल्म का कलेक्शन कितना रहा, चलिए आपको बताते हैं.

31वें दिन भी हिट रही फिल्म छावा

फिल्म ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म की इस सफलता ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना प्राप्त की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 31वें दिन 8 करोड़ कमाए. यानी एक महीने में फिल्म की कुल कमाई 562.65 करोड़ रुपए पहुंच गई है. जो आंकड़े सामने आए हैं, इनमें बदलाव हो सकता है. ‘छावा’ ने ‘एनिमल’ 553.87 करोड़ के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये मूवी सुपरहिट हो चुकी है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

छावा की कमाई

छावा पहले हफ्ते की कमाई- 219.25 करोड़ रुपये
छावा दूसरे हफ्ते की कमाई- 180.25 करोड़ रुपये
छावा तीसरे हफ्ते की कमाई- 84.05 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22: 8.75 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23: 16.75 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 24: 10.75 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25: 5.25 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26: 5.15 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 27: 4.8 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28: 4.5 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29: 7.25 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30: 7.9 करोड़ रुपये
छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 31: 8 करोड़ रुपये

छावा की कुल कमाई- 562.65 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >