Chhaava Box Office Report: आठवें दिन भी हिट हुई विक्की कौशल की छावा, जानें किस दिन हुई कितनी कमाई

Chhaava box office collection day 8: फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. विक्की कौशल की मूवी का बज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. चलिए आपको टोटल कमाई बताते हैं.

Chhaava box office collection day 8: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है. फिल्म में अक्षय खन्ना ने भी मुख्य किरदार निभाया है. मूवी को रिलीज हुए आठ दिन हो गए, फिर भी इसका जादू सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा. फिल्म की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. विक्की ने छत्रपति संभाजी का किरदार निभाया है और वह इसमें काफी दमदार दिखे हैं. फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को करीब 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आइए आपको डे वाइज कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘छावा’ के सामने नहीं टिक पाई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’

फिल्म छावा ने दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना कर रखी. मूवी को टक्कर देने के लिए कोई नहीं है. हालांकि बीते दिन यानी 21 फरवरी को अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिलीज हुई. फिल्म छावा के आगे टिक नहीं पाई और इसने ओपनिंग डे पर ही बेहत कम कमाई की. कलेक्शन देखकर नहीं लगता कि अर्जुन की मूवी ज्यादा दिन सिनेमाघरों में रह पाएगी. वहीं, छावा ने आठ दिन में टोटल 242. 25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.

जानें छावा का कलेक्शन

  • छावा कलेक्शन पहला दिन: 31 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन दूसरा दिन: 37 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन तीसरा दिन: 48.5 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन चौथा दिन: 24 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन पांचवां दिन: 25.25 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन छठा दिन: 32 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन सातवां दिन: 21.5 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन आठवां दिन: 23 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 242. 25 करोड़ रुपये

‘मेरे हसबैंड की बीवी’का कलेक्शन

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर ये अच्छी कमाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Chhaava: बॉलीवुड की इस सुपरस्टार ने किया छावा का रिव्यू, विक्की कौशल की परफॉर्मेंस पर कहा- आपके प्रदर्शन को देख हैरान हूं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >