Border 2: वरुण धवण ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट से शेयर किया नया वीडियो, फैंस का आया ये रिएक्शन

Border 2: सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. मूवी अगले साल यानी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के सेट से वरुण ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं.

Border 2: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. साथ ही वह फिल्म के बारे में हर अपडेट भी जानना चाहते हैं. इस बीच वरुण ने सेट से बेहद मजेदार वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उनके साथ अहान नजर आ रहे हैं. वरुण ने बताया कि पुणे में उन्होंने अपना एनडीए शेड्यूल कर लिया है. बॉर्डर 2 अगले साल गणतंत्र दिवस 2026 में रिलीज होगी.

बॉर्डर 2 के सेट से वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, #बॉर्डर 2. चाय और बिस्कुट, एनडीए में मेरा सफर पूरा हुआ और हमने इसे बिस्कुट के साथ सेलिब्रेट किया. वीडियो में वरुण और अहान साथ में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं और बारिश हो रही है. इसपर सुनील शेट्टी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, आप दोनों और हंसने वाला इमोजी. एक यूजर ने लिखा, भाई जल्दी मूवी रिलीज करवा दो. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी कमाल की लगती है. एक यूजर ने लिखा, पूरी टीम को ऑल द बेस्ट. एक यूजर ने लिखा, सनी देओल को भी बुला लो साथ में.

बॉर्डर 2 कब होगी थिएटर्स में रिलीज?

वरुण धवन ने कुछ समय पहले बॉर्डर 2 से अपना लुक शेयर किया था, जिसमें वह क्लीन शेव लुक में काफी हैंडसम दिखे थे. हालांकि पहले जब उनका लुक सामने आया था तो उसमें वह मूंछों वाले लुक में दिखे थे. एक्टर ने पिछले साल फिल्म का हिस्सा बनने पर कहा था कि वह काफी खुश है और सनी देओल के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला है. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म की रिलीज डेट पहले ही मेकर्स ने जारी कर दी है. फिल्म को दर्शक 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में देख सकते हैं. मूवी को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता सहित एक दमादर प्रोडक्शन टीम ने बनाया है.

यह भी पढ़ें Maalik: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >