Border 2 Teaser X Review: युद्ध का मैदान, चारों तरफ गोलीबारी और सनी देओल की दहाड़, कहा- हिम्मत है तो आ, फैंस बोले- धुरंधर के बाद अगला ब्लॉकबस्टर

Border 2 Teaser: फैंस एक लंबे समय से फिल्म 'बॉर्डर 2' के टीजर का इंतजार कर रहे थे और आज टीजर रिलीज हो गया. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म का टीजर देखने में काफी जबरदस्त और पावरफुल लग रहा है.

Border 2 Teaser: सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे. फाइनली आज विजय दिवस पर टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया. टीजर रिलीज के बारे में मेकर्स ने फैंस को पहले ही एक पोस्टर जारी कर जानकारी दे दी थी. इस पोस्टर में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी एक ही फ्रेम में दिखे थे. अब टीजर रिलीज होते ही फैंस अपनी एक्साइटमेंट रोक नहीं पा रहे. देशभक्ति से भरा ये टीजर हर भारतीय के दिलों में बस जाएगा. टीजर पर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं.

‘बॉर्डर 2’ का टीजर

‘बॉर्डर 2‘ के टीजर में शुरुआत में दिखाया गया कि युद्ध का मैदान है. चारों तरफ बम, गोलीबारी हो रही है और तभी सनी देओल की आवाज आती है, तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से- सामने एक हिन्दुस्तानी को खड़ा पाओगे. जो आंखों में आंखें डालकर कहेगा-सीना ठोक कर कहेगा- हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिन्दुस्तान. टीजर में मोना सिंह, सोनम बाजवा की भी झलक दिखी है. सनी देओल, वरुण धवन और अहान पांडे का दमदार अंदाज दर्शकों के होश उड़ा देगा.

यूजर्स के रिएक्शन

गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

‘बॉर्डर 2’ को दर्शक 23 जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में देख पाएंगे. 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से ठीक तीन पहले मूवी को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब है. बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. मूवी 1997 की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, राखी, पूजा भट्ट, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, शर्बानी मुखर्जी ने काम किया था. फिल्म सुपरहिट हुई थी.

यह भी पढ़ेंBorder 2: फाइटर मोड में दिखे दिलजीत, उड़ते जेट्स और खून से सना लुक बना पोस्टर का हाईलाइट, फैंस बोले- फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >