Border 2: रफ्तार धीमी पड़ी, फिर भी बॉर्डर 2 ने कांतारा को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन

Border 2 box office collection day 21: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई. फिर भी फिल्म ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Border 2 box office collection day 21: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार अभी थमी नहीं है. नए रिलीज ओ रोमियो और तू या मैे के आने के बावजूद वॉर ड्रामा का कलेक्शन स्थिर बना हुआ है. फिल्म ने घरेलू कमाई के मामले में कांतारा के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए आपको 21वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

21वें दिन का बॉर्डर 2 का कलेक्शन

sacnilk ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह कमाई बुधवार के बराबर ही रही, यानी वीकेंड में कोई खास उछाल नहीं दिखा. हालांकि ट्रेड जानकारों का मानना है कि शुक्रवार से रविवार तक दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है.

पहले हफ्ते में हुई थी धमाकेदार शुरुआत

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही जबरदस्त बढ़त बना ली थी. पहले शुक्रवार को 30 करोड़ रुपये से शुरुआत करते हुए शनिवार और रविवार को कमाई में तेज उछाल आया. सोमवार को भी फिल्म ने मजबूत कमाई की और पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन 224 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया.

तीसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन और नया रिकॉर्ड

तीसरे हफ्ते में फिल्म बॉर्डर 2 की टोटल कमाई 317.75 करोड़ रुपये हो गई. इसने अब कांतारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसका भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 309.64 करोड़ रुपये है. ऐसे में सनी देओल की फिल्म ने कांतारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

डे वाइज बॉर्डर 2 का कलेक्शन

  • Day 1 (पहला शुक्रवार) – ₹ 30 करोड़
  • Day 2 (पहला शनिवार) – ₹ 36.5 करोड़
  • Day 3 (पहला रविवार) – ₹ 54.5 करोड़
  • Day 4 (पहला सोमवार) – ₹ 59 करोड़
  • Day 5 (पहला मंगलवार) – ₹ 20 करोड़
  • Day 6 (पहला बुधवार) – ₹ 13 करोड़
  • Day 7 (पहला गुरुवार) – ₹ 11.25 करोड़
  • Day 8 (दूसरा शुक्रवार) – ₹ 10.75 करोड़
  • Day 9 (दूसा शनिवार) – ₹ 17.75 करोड़
  • Day 10 (दूसरा रविवार) – ₹ 22.5 करोड़
  • Day 11 (दूसरा सोमवार) – ₹ 5.75 करोड़
  • Day 12 (दूसरा मंगलवार) – ₹ 5.75 करोड़
  • Day 13 (दूसरा बुधवार) – ₹ 4.15 करोड़
  • Day 14 (दूसरा गुरुवार) – ₹ 3.5 करोड़
  • Day 15 (तीसरा शुक्रवार) – ₹ 2.85 करोड़
  • Day 16 (तीसरा शनिवार) – ₹ 5.25 करोड़
  • Day 17 (तीसरा रविवार) – ₹ 7.25 करोड़
  • Day 18 (तीसरा सोमवार) – ₹ 2 करोड़
  • Day 19 (तीसरा मंगलवार) – ₹ 2.5 करोड़
  • Day 20 (तीसरा बुधवार) – ₹ 1.75 करोड़
  • Day 21 (तीसरा गुरुवार) – ₹ 1.75 करोड़

नेट कलेक्शन – ₹ 317.75 करोड़

यह भी पढ़ेंतिरंगा लेकर आया नन्हा फैन, ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर भावुक हुए सनी देओल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >