Border 2: सनी देओल के 2 को-स्टार पुणे की सड़कों पर हुए गुम, कहा- एक पागलपन भरे रोमांच पर

Border 2: बॉर्डर 2 की शूटिंग जोरों पर है, जिसमें सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे. वरुण धवन ने इंस्टा स्टोरी में बताया कि वह और अहान पुणे शहर में है और रास्ता भटक गए. वरुण ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है. फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसमें सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आएंगे. सनी ने बताया था कि फिल्म का तीसरा शेड्यूल पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शुरू हो चुका है. इस बीच वरुण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वरुण, अहान और एक क्रू मेंबर के साथ दिख रहे हैं. वरुण वीडियो में कहते हैं, “दोस्तों, हम अभी पुणे में हैं और हम खो गए हैं. इस वजह से अहान और मैं इस मेट्रो में सवार होकर अपने होटल जाने की कोशिश कर रहे हैं. यह एक पागलपन भरी रात रही. अगर हम जल्दी ही अपने होटल पहुंच जाते हैं तो हम आपको बता देंगे.” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एक पागलपन भरे रोमांच पर.

साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 है, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, राखी, पूजा भट्ट जैसे स्टार्स ने काम किया हैं. बॉर्डर 2 में सनी के अलावा सारे स्टार कास्ट नये हैं. फिल्म अगले साल 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें–  कुश सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कहा- सब कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >