Border 2 से दिलजीत दोसांझ के निकाले जाने पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म से हटाकर स्पष्टता…

Border 2: सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करके दिलजीत दोसांझ बुरी तरह फंस गए हैं. हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है. हाल ही में खबरें आई कि इसी की वजह से उन्हें सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अब रूपाली गांगुली ने भी उन्हें खरी खोटी सुनाई.

Border 2: गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को कास्ट करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अब, अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी है. उन्होंने पंजाबी एक्टर की “देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचानने में विफल रहने” के लिए अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना की और उन्हें कथित तौर पर हटाने के लिए फिल्म की टीम की तारीफ की. हालांकि ऑफिशियल तौर पर बॉर्डर 2 के मेकर्स ने अभी तक दिलजीत को निकाले जाने पर कुछ स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

दिलजीत दोसांझ को लेकर क्या बोली रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली ने एक्स पर लिखा, “बॉर्डर एक ऐसी फिल्म थी, जिसने हमारे देश के लोगों में गहरी देशभक्ति जगाई. #बॉर्डर 2 में एक ऐसे अभिनेता को देखना वाकई निराशाजनक और निराश करने वाला है, जो देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचानने में विफल रहा है.” उन्होंने आगे ट्वीट में लिखा, “उस अभिनेता को फिल्म से हटाकर स्पष्टता और दृढ़ विश्वास दिखाने के लिए निर्माताओं को बधाई. एक फिल्म जो हमारे सैनिकों और राष्ट्रीय गौरव का जश्न मनाती है, उसे हर पहलू में उस भावना को प्रतिबिंबित करना चाहिए. राष्ट्रीय गौरव के बारे में एक फिल्म में भ्रमित निष्ठाओं के लिए कोई जगह नहीं है.”

बॉर्डर 2 में दिलजीत को ये एक्टर कर सकता है रिप्लेस

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो, दिलजीत दोसांझ को बॉर्डर 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनकी जगह गायक-अभिनेता एमी विर्क को लिया जा सकता है. पोर्टल को प्रोडक्शन टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया, “”दिलजीत ने वॉर ड्रामा में अभी तक केवल 3-4 सीन ही फिल्माए हैं. ऐसे में निर्माता उन्हें चेंज करने पर विचार कर रहे हैं. सीधे तौर पर स्थिति को संभाल रही है और आंतरिक चर्चा के दौरान एमी विर्क का नाम सामने आया है.”

बॉर्डर 2 के बारे में

अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित, ‘बॉर्डर 2’ 1997 की देशभक्ति ब्लॉकबस्टर का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है. इसे निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने बनाया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ हैं, जो सितंबर 2023 में इस प्रोजेक्ट में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- Kannappa: राम गोपाल वर्मा ने कन्नप्पा का किया रिव्यू, बोले- मेरी सांसें थम सी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >