Border 2 में सनी देओल संग काम करने पर परमवीर चीमा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ स्क्रीन शेयर करना किसी भी एक्टर के लिए सपना होता है

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म में परमवीर सिंह चीमा भी अहम किरदार निभाते दिखे. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन संग काम करने पर परमवीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्टर ने क्या कहा, आपको बताते हैं.

Border 2: जब ‘बॉर्डर 2’ की घोषणा हुई, तो सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुशी और उत्साहित हो गए थे. साल 1997 में आई सुपरहिट वॉर फिल्म बॉर्डर आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है. ऐसे में उसके सीक्वल से उम्मीदें भी बहुत बड़ी थी. ऐसा लगता है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरी है क्योंकि मूवी ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है. फिल्म का हिस्सा एक्टर परमवीर सिंह चीमा भी है. परमवीर ने मूवी में सनी देओल संग काम करने पर रिएक्ट किया.

बॉर्डर 2 में सनी देओल-वरुण धवन संग काम करने पर क्या बोले परमवीर चीमा?

इंडिया टुडे से बातचीत में परमवीर चीमा ने सनी देओल और दिलजीत दोसांझ संग काम करने पर कहा, “यह चिंता सिर्फ विरासत को लेकर नहीं थी, बल्कि विजिबिलिटी को लेकर भी थी. सनी देओल, सुनील शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी भी एक्टर के लिए एक सपना होता है, लेकिन इसके साथ भीड़ में खो जाने का डर भी होता है. फिल्म में बहुत बड़ा स्टारकास्ट था, बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार. मैं बार-बार सोच रहा था कि क्या मुझे स्क्रीन पर ठीक से जगह मिलेगी? क्या लोग मुझे नोटिस करेंगे? क्या यह रोल मुझे पहचान दिलाएगा? क्या मैं कोई असर छोड़ पाऊंगा?”

‘बॉर्डर 2’ में परमवीर चीमा की एंट्री कैसे हुई?

जूम से बातचीत में परमवीर सिंह चीमा ने बताया कि उन्हें बॉर्डर 2 में कैसे चुना गया. उन्होंने कहा, “अनुराग सर ने मेरी वेब सीरीज ‘टब्बर’देखी थी. मुझे थोड़ा डर था कि कहीं मुझे एक ही तरह के रोल में न बांध दिया जाए, इसलिए मैंने उनसे इस बारे में खुलकर बात की. मैंने उनसे कहा- इस रोल में पगड़ी नहीं पहनते हैं, यह हरियाणा रेजिमेंट है.” इस बातचीत के बाद उन्होंने हरियाणवी लहजे में डायलॉग बोले और रीडिंग में उनका आत्मविश्वास देखकर मेकर्स को यकीन हो गया और ये रोल उन्हें मिल गया.

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी नई बॉक्स ऑफिस किंग, फीके पड़े ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’, बना डाला ये रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >