Border 2 में सनी देओल के साथ काम करने पर परमवीर चीमा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह किसी भी एक्टर के लिए…

Border 2: क्या आपको साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर याद हैं? अब बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 आ रहा है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, परमवीर चीमा नजर आएंगे. अब परमवीर ने सनी के साथ काम करने को लेकर बात की.

Border 2: साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. बॉर्डर में लीड रोल निभाने वाले सनी देओल ने एक बार फिर से इस फिल्म में दर्शकों को नजर आएंगे. 1997 में जेपी दत्ता की ओर से बनाई गई बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को दिखाया गया था. इसमें सनी के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, राखी जैसे कलाकारों ने काम किया था. जबकि बॉर्डर 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, परमवीर चीमा, सनी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

बॉर्डर 2 में सनी देओल संग काम करने को लेकर क्या बोले परमवीर चीमा

परमवीर चीमा ने कई शोज में काम किया हैं, जिसमें सपने बनाम हर कोई, चमक शामिल है. एक्टर इन दिनों चमक 2 को लेकर चर्चा में है. एएनआई से बातचीत करते हुए परमवीर ने कहा, ”सनी पाजी (सनी देओल) के साथ स्क्रीन शेयर करना एक एक्टर के लिए सपना है. पहली बार आप सब मुझे एक्शन रोल में देखेंगे. ” वहीं, अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक्टर ने बताया कि “मैं आनंद एल राय के साथ उनके प्रोजक्ट पर काम कर रहा हूं. इसके अलावा एक पंजाबी फिल्म कर रहा हूं.”

बॉर्डर 2 अगले साल होगी रिलीज

बॉर्डर 2 अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित है, जिसमें इस बार सुनील शेट्टी की जगह उनके बेटे अहान शेट्टी नजर आएंगे. बॉर्डर 2 इस साल नहीं बल्कि अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इन दिनों सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म जाट को लेकर सुर्खियों में है. जाट के रिलीज में सिर्फ 6 दिन बचे हुए हैं. फिल्म में सनी के सामने रणदीप हुड्डा दिखेंगे, जो उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 25 साल बाद फिर लौट रही है तुलसी-मिहिर की आइकॉनिक जोड़ी, एकता कपूर का बड़ा सरप्राइज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >