Border 2 First Review: सनी देओल की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, फिल्म के आखिरी 30 मिनट बने हाईलाइट, जानें यूजर ने क्या-क्या बताया

Border 2 First Review: ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है और फिल्म का पहला रिव्यू आ चुका है. सोशल मीडिया पर एक यूजर का ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मूवी को लेकर कुछ बातें बताई हैं. आइए जानते हैं कि सनी देओल, अहान शेट्टी स्टारर मूवी कैसी है.

Border 2 First Review: साल 1997 में डायरेक्टर जेपी दत्ता ‘बॉर्डर’ लेकर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी. फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, राखी ने अहम किरदार निभाया था. अब 29 साल बाद ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आ रहा है, जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. सीक्वल में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे. फिल्म के रिलीज में अब सिर्फ एक ही दिन बाकी है, क्योंकि ये 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सोशल मीडिया पर मूवी के अर्ली रिव्यूज आने लगे हैं. आइए आपको बताते हैं कि रिव्यू में फिल्म को लेकर क्या कहा जा रहा है.

‘बॉर्डर 2’ का पहला रिव्यू

‘बॉर्डर 2’ इनसाइट रिपोर्ट्स- सनी देओल की एक और बेहतरीन परफॉर्मेंस. वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ फायर है. अहान शेट्टी इमोशनल सीन में अच्छे हैं.इंटरवल ब्लॉक. क्लाइमेक्स सीन फायर. एवरेज वीएफएक्स. दूसरा हिस्सा पहले हिस्से से ज्यादा बेहतर है. आखिरी 30 मिनट धमाका है.

‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने एक्स पर ‘बॉर्डर 2’ के रनटाइम के बारे में बताते हुए लिखा, ‘बॉर्डर 2’ को सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) की ओर से 21 जनवरी 2026 को यूए सर्टिफिकेट मिला. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे, 19 मिनट, 07 सेकंड.

क्या ‘धुरंधर’ जैसा कमाल दिखा पाएगी ‘बॉर्डर 2’?

‘बॉर्डर 2’ से मेकर्स उम्मीद जता रहे कि ये बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को इम्प्रेस कर पाएगी. साल 2026 की शुरुआत धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा फिल्म ‘इक्कीस’ से हुई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 13 दिनों में 29.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने अपने खाते में 39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, प्रभास की ‘द राजा साब’ को लेकर जैसे क्रेज था, वैसा रिस्पांस बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिली. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 11 दिनों में 140.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई अब गिरती जा रही है. ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ जैसे कमाल दिखा पाती है या नहीं, ये 23 जनवरी को ही पता चलेगा. ‘धुरंधर’ ने 46 दिनों में 826.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें -Border 2 Advance Booking Update: रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में दर्शकों का दिखा ब्लॉकबस्टर मूड, 48 घंटों में काम लिए इतने करोड़ रुपए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >