Border 2 First Poster: दुश्मनों का खात्मा करने के लिए सनी देओल तैयार, धमाकेदार पोस्टर आउट, फैंस बोले- एक और ब्लॉकबस्टर

Border 2 First Poster: सनी देओल की बॉर्डर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वॉर ड्रामा 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. स्टारकास्ट ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की. भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अब मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड मूवी का पहला पोस्टर जारी कर दिया है.

Border 2 First Poster: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवण स्टारर बॉर्डर 2 का पहला पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. सच्ची कहानियों से प्रेरित यह फिल्म गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर से साफ जाहिर है कि सनी युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं.

बॉर्डर 2 का फर्स्ट पोस्टर आउट

बॉर्डर 2 के पहले पोस्टर में सनी देओल को उनके सबसे प्रतिष्ठित, युद्ध अवतार में देखा जा सकता है. उन्होंने सैन्य वर्दी पहन रखा हैं और हाथ में गोली लेकर दुश्मनों का बेखौफ होकर सामना कर रहे हैं. फोटो को देखकर 1997 की क्लासिक बॉर्डर में उनके खतरनाक लुक की याद आ रही है. सनी पाजी ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे….फिर एक बार!”

बॉर्डर 2 का फर्स्ट पोस्टर देखकर फैंस ने किया ये कमेंट

बॉर्डर 2 का फर्स्ट पोस्टर आउट देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “एक बार फिर से दुश्मनों को 22 साल बाद धूल चटाने आ रहा है हिंदुस्तान का शेर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वाह लव यू सर जी…. गदर 2 और जाट के बाद एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो जाइये.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हिंदुस्तान की असली वाली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 100 करोड़… फर्स्ट डे हिट शॉट आ रही है…तैयारी कर लो दोस्तो…#सनीपाजी का तहलका एक बार फिर मचने वाला है…जय हिंद…जय हिंद की सेना…”

वॉर 2 के बारे में

अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित, बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का अगला पार्ट है. वॉर ड्रामा में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी हैं. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता के साथ मिलकर कर रहे हैं. सनी देओल की फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >