Border 2 Box Office Update: 9वें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा, दोपहर 12 बजे तक की कमाई जान दंग रह जाएंगे आप

Border 2 Box Office Update: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. दूसरे शनिवार को फिल्म की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है. जानिए अब तक का कलेक्शन और 250 करोड़ क्लब तक पहुंचने का पूरी गणित.

Border 2 Box Office Update: सनी देओल,वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है. दूसरे हफ्ते में एंट्री लेने के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई सुस्ती नजर नहीं आ रही. खास बात यह है कि वीकडेज के बाद दूसरे शनिवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल की उम्मीद जताई जा रही है.

8 दिनों में कितनी कमाई कर चुकी है ‘बॉर्डर 2’?

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. दूसरे दिन कमाई बढ़कर 36.5 करोड़ पहुंच गई, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया. चौथे दिन भी ‘बॉर्डर 2’ का जलवा कायम रहा और फिल्म ने 59 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद वीकडेज में गिरावट देखने को मिली. पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रहा. इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 224.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 11 करोड़ का कलेक्शन किया.

9वें दिन दोपहर 12 बजे तक की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे शनिवार को फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक 1.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ कमाई में भी तेजी देखने को मिलेगी.

क्या दूसरे शनिवार को 250 करोड़ क्लब में पहुंचेगी फिल्म?

अब तक ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन करीब 236 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ऐसे में अगर फिल्म शनिवार को 14 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करती है, तो यह 250 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. मेकर्स और ट्रेड एनालिस्ट्स दोनों को इससे बड़ी उम्मीदें हैं.

स्टार कास्ट भी बनी बड़ी ताकत

1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की इस सीक्वल में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

नोट: ये आंकड़े शुरुआती हैं. फाइनल कलेक्शन के आंकड़े रात तक अपडेट किए जाएंगे.

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: Border 2: सेट पर डर, ऑडिशन की मेहनत और सफलता, मेधा राणा ने सुनाया ‘बॉर्डर 2’ का सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >