इन 9 फिल्मों में नहीं है एक भी गाना, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई थी ब्लॉकबस्टर, नाम जान नहीं होगा यकीन!

बॉलीवुड की फिल्में गानों के बिना अधूरी है. बॉलीवुड गीत और नृत्य का इतना पर्याय बन गया है कि उनके बिना किसी फिल्म की कल्पना करना मुश्किल है. लेकिन हम यहां आपको ऐसी 9 फिल्में बताते हैं, जिसमें गाने नहीं है.

संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया था. फिल्म के लिए बनाया गया गाना कहानी का हिस्सा नहीं था. इसने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ से अधिक की कमाई की थी.

शहीद सरदार उधम सिंह पर बनी इस बायोपिक विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था. इसमें एक साउंडट्रैक है जिसमें केवल वाद्य रचनाए हैं और कोई लिरिक्स वाला गाना नहीं है.

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की साल 2008 में आई फिल्म ‘अ वेडनेसडे एक शानदार मूवी है. नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म में अनुपम खेर भी थे. इसने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ से अधिक की कमाई की थी.

द लंचबॉक्स साल 2013 में आई थी और इसमें इरफान और निमरत कौर ने लीड रोल निभाया था. रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ने करीब बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की कमाई की थी.

डरना मना है एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है. मूवी में सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, शिल्पा शेट्टी, समीरा रेड्डी और नाना पाटेकर है. फिल्म साल 2003 में आई थी.

इतेफाक में राजेश खन्ना थे और ये एक थ्रिलर फिल्म है. यश चोपड़ा की यह फिल्म साल 1966 में आई थी. इसमें एक भी गाना नहीं था और ये बिना इंटरवल वाली पहली फिल्म थी.

भारतीय सिनेमा के महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की फिल्म पाथेर पांचाली में एक भी गाना नहीं था. केवल रविशंकर द्वारा रचित पृष्ठभूमि स्कोर था. ये साल 1955 में रिलीज हुई थी.

जाने भी दो यारो में नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, ओम पुरी, पंकज कपूर, सतीश शाह और सतीश कौशिक थी. ये भारतीय राजनीति, नौकरशाही, व्यापार और मीडिया में भ्रष्टाचार पर एक व्यंग्य थी.

अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म कौन साल 1999 में आई थी. इसमें उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी थे.

Also Read: रणबीर कपूर ने रिजेक्ट की ये 10 फिल्में, जो बाद में हुई सुपरहिट, लिस्ट में संजय लीला भंसाली की मूवी भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >