बोल्ड और बेबाक बोल के लिए जाने जाते थे Rishi Kapoor, यहां देखें उनके वायरल पोस्ट

Rishi Kapoor

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है. ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे. ऋषि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. समसामयिक मुद्दों पर ट्वीट करते हुए वह उनपर अपनी राय भी बखूबी रखते थे. कभी- कभी वो अपने ट्वीट के कारण विवादों में भी घिर जाते थे. या यूं कहें वो अपने बोल्ड और बेबाक बोल के लिए जाने जाते थे, तो कुछ गलत नहीं होगा. चलिए आपको बताते हैं उनके ट्वीट जो काफी वायरल हुए थे.

Also Read: 24 घंटे में बॉलीवुड से दो बुरी खबर, इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर भी छोड़ गए

दुनियाभर में लगातार सामने आ रहे कोरोनावायरस के मामलों के बीच अभिनेता ऋषि कपूर को पाकिस्तानी लोगों की चिंता थी. कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘पूरे सम्मान के साथ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी अपने देश को पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह देनी चाहिए. पाकिस्तान के लोग भी हमें बेहद प्रिय हैं. वैसे भी एक वक्त पर हम एक ही थे, इसलिए हम चिंता भी करते हैं. ये एक वैश्विक संकट है. इसमें कोई अहंकार वाली बात नहीं. हम आप लोगों से प्यार करते हैं. मानवता जिंदाबाद.’

कुछ समय पहले सिंगर कनिका कपूर का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था. हालाकिं अब वो बिल्कुल ठीक है औऱ अपने परिवार के साथ हैं. इसे लेकर अभिनेता ऋषि कपूर ने इस पर दिलचस्प अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक ट्वीट में अपना डर जाहिर किया था. जिसके साथ कनिका और हाल ही में विवादों में रहे यस बैंक के फाउंडर और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर राणा कपूर की तसवीर शेयर की थी. ऋषि ने लिखा था, ‘आजकल कुछ ‘कपूर’ लोगों पे टाइम भारी है. डरता हूं. हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की. कोई गलत काम न हो कभी. जय माता दी.’

दिल्ली निजामुद्दीन मरकज मामले पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. ऋषि कपूर ने इसको लेकर ट्वीट कर लिखा था, “आज ये हुआ कल क्या क्या होना है, यही वजह थी कि मैंने कहा था हमें सैन्य की जरूरत है. इमरजेंसी.” ऋषि कपूर का यह ट्वीट खूब वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस पर जमकर रिएक्शन दिया था.

ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि माता-पिता को कभी भी अपने बच्चे का निक नेम नहीं रखना चाहिए. उन्होंने लिखा था, “बिल्कुल मेरे नाम जैसा, ऋषि कपूर बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. माता-पिता को कभी भी अपने बच्चों का निक नेम नहीं रखना चाहिए, मैंने कभी नहीं. किया. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से जाने जाते थे. देश में चल रहे विवादित मामलों पर वे अक्सर मजाकिया अंदाज में तंज कस देते थे. उन्होंने दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट के परिसर में हुई पुलिस और वकीलों की झड़प पर कमेंट किया था. इस पूरे विवाद पर रिएक्ट करते हुए ऋषि कपूर ने कहा था- ”वाह रे दिल्ली! पुलिस मांगे सुरक्षा-वकील मांगे न्याय-पब्लिक मांगे ऑक्सीजन!!! देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान!’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >