Alpha की शूटिंग के दौरान आलिया से बहस? बॉबी देओल ने कहा- इंस्टाग्राम की 90% कहानियां सच नहीं होतीं

Alpha: बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ झगड़े की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.

Alpha: बॉबी देओल ने अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट के साथ कथित विवाद की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि फिल्म के सेट पर दोनों कलाकारों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. अब खुद बॉबी देओल ने सामने आकर इन खबरों को बेबुनियाद बताया है.

अफवाह सुनकर खुद हैरान रह गए बॉबी देओल

इंडिया टीवी से एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें भी इस अफवाह के बारे में तब पता चला, जब उनके एक दोस्त ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर का स्क्रीनशॉट भेजा. इस पर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने कहा, “मुझे भी एक दोस्त ने उस अफवाह का स्क्रीनशॉट भेजा था. मैं खुद हैरान रह गया. लोग इतने फ्री हैं कि कुछ भी लिखकर कहानियां बना देते हैं.”

आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ

बॉबी देओल ने आलिया भट्ट की प्रोफेशनलिज्म और मेहनत की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि आलिया अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं. बॉबी ने कहा, “आलिया बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और बेहद प्रोफेशनल भी हैं. वह अपने काम के लिए काफी मेहनत करती हैं. फिल्म में जो फाइट सीक्वेंस उन्हें करने थे, उनकी भी उन्होंने पूरी तैयारी की थी. मुझे समझ नहीं आता कि किसने और क्या सोचकर ये अफवाहें फैलाईं. मैं हर किसी को जाकर सफाई नहीं दे सकता. इसलिए साफ कहता हूं कि ये खबरें पूरी तरह गलत हैं. लोग सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम से बहुत प्रभावित हो जाते हैं, लेकिन वहां दिखाई जाने वाली 90 प्रतिशत कहानियां सच नहीं होतीं.”

‘अल्फा’ कब होगी रिलीज?

यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में दिखाई देंगी. वहीं बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. पहले इसे जुलाई 2026 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब खबरें हैं कि फिल्म तय तारीख से एक सप्ताह पहले सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 17वें दिन कितना रहा कलेक्शन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >