Bobby Deol ने फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी जिंदगी बदल…

Bobby Deol ने पीटीआई के साथ बातचीत में ‘आश्रम’ से ‘एनिमल’ तक में खलनायक की भूमिका निभाने पर बात की कि कैसे इन किरदारों ने उनकी किस्मत बदल दी है. साथ ही उन्होंने अपने लार्ड बॉबी फिनोमेना पर भी बात की.

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल पिछले कुछ सालों से अपने नकारात्मक भूमिका को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वेब सीरीज ‘आश्रम’ में बाबा निराला और एनिमल में ‘अबरार’ के किरदार ने उन्हें बॉबी से लॉर्ड बॉबी बना दिया है. इन फिल्मों के अलावा एक्टर कंगूवा, लव हॉस्टल जैसी फिल्मों में भी विलेन का किरदार निभाते दिखे हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस बीच अभिनेता ने पीटीआई के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्मों में निगेटिव रोल से इंडस्ट्री में एक बार फिर दमदार कमबैक करने पर बात की है. साथ ही उन्होंने अपनी इस नई पहचान का क्रेडिट आश्रम के निर्देशक प्रकाश झा को दिया है.

बॉबी देओल: ‘मेरी जिंदगी बदल दी…’

बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाने पर कहा, “इसने मेरी जिंदगी बदल दी, लोगों ने मुझे एक अलग रोशनी में देखा. लोग कहते हैं, ‘ओह, बॉबी देओल नकारात्मक भूमिका निभा सकता है, या बॉबी देओल ऐसा या वैसा हो सकता है.’ उस समय मेरे जीवन में, कोई भी इस पर विश्वास करने को तैयार नहीं था कि मैं ऐसा कर सकता हूं, सिवाय प्रकाशजी के. लेकिन अब फिर से, मुझे कई बार टाइपकास्ट किया जा रहा है. मैं इस छवि से भी मुक्त होने की कोशिश कर रहा हूं.”

एक्टर ने आगे कहा, “मैं जिन किरदारों को निभा रहा हूं, वे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हैं. शुरुआत में, मुझे इसके बारे में संकोच हुआ क्योंकि इन भूमिकाओं में प्रवेश करने का मतलब था कि मुझे खुद को धकेलना और वास्तव में मेहनत करनी थी. दूसरों की प्रतिक्रिया के बारे में हमेशा थोड़ी हिचक होती है. लेकिन जब प्रतिक्रिया सकारात्मक होती है, तो यह अच्छा लगता है. हर इंसान चाहता है कि उसे कहा जाए कि वह जो करता है, उसमें वह अच्छा है. और जब आप मेहनत करते हैं और उसके बदले में इतना प्यार पाते हैं, तो यह अद्भुत अनुभव होता है.”

लॉर्ड बॉबी फिनोमेना पर बोले बॉबी देओल

बॉबी देओल ने लॉर्ड बॉबी फिनोमेना के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘लोग मुझे वो प्यार देते हैं. और मुझे यह बहुत प्यारा लगता है कि वे मुझे लॉर्ड कहते हैं. लेकिन यह सब बहुत ही ट्रोलिंग तरीके से शुरू हुआ. और फिर यह बहुत सकारात्मक हो गया.” वह आगे बोले, ‘मैं अपने करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरा हूं. और एक समय ऐसा था जब लोग मेरा मजाक उड़ाते थे. लेकिन फिर उन्होंने मेरी मेहनत की सराहना करना शुरू कर दिया और अब लोग सच में मेरी भलाई चाहते हैं.”

यह भी पढ़े: Raid 2 Advance Booking: दूसरे दिन ‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग में तगड़ा इजाफा, कमाई ने डंका बजा दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >