Bandar: क्या फिल्म बंदर के लिए बॉबी देओल ने बढ़ाई फीस, बोले- नया सीखने को मिला

Bandar: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म बंदर में बॉबी देओल एक अलग अवतार में दिखाई देंगे. मूवी 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. अब एनिमल स्टार ने बताया कि क्या इस फिल्म के लिए उन्होंने फीस बढ़ाई है या नहीं.

Bandar: बॉबी देओल एक बार फिर दर्शकों के सामने एक दमदार और अलग अंदाज की फिल्म लेकर लौट रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म बंदर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. मूवी में एक्टर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं. अब उन्होंने खुलासा किया है कि क्या बंदर में काम करने के लिए अपनी फीस बढ़ाई है या नहीं.

क्या बंदर के लिए बॉबी देओल ने बढ़ाई फीस

बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब कोई कहानी उन्हें अभिनेता के तौर पर इम्प्रेस करती है, तो पैसों से ज्यादा महत्व उस किरदार और कहानी का होता है. एक्टर ने आगे बताया कि इस फिल्म में उन्हें एक साधारण और वास्तविक व्यक्ति का किरदार निभाने का मौका मिला, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित किया.

अनुराग कश्यप संग काम करने पर क्या बोले एक्टर

उनके अनुसार बड़े और प्रभावशाली किरदार निभाना आसान हो सकता है, लेकिन स्क्रीन पर बिल्कुल नॉर्मल इंसान की तरह नजर आना कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है. एक्टर ने यह भी कहा कि अनुराग कश्यप ज्यादा दिखावे में यकीन नहीं करते और सच्चाई दिखाते हैं. उनके साथ काम करना किसी एक्टिंग वर्कशॉप का हिस्सा बनने जैसा अनुभव रहा, जहां हर दिन कुछ नया सीखने को मिला.

बंदर के बारे में

बंदर में बॉबी देओल समीर मेहरा नाम के एक पॉप सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे हैं. कहानी तब नया मोड़ लेती है जब उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगते हैं. इसके बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल जाता है. कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई और मीडिया के बढ़ते दबाव के बीच फिल्म सच, न्याय और समाज की सोच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाती है. फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है. निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसका निर्माण निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और जी स्टूडियोज ने मिलकर किया है. मूवी 5 जून को आएगी.

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने बताया गैंगस्टर देखकर माता-पिता ने कैसे किया था रिएक्ट, बोली- दुख हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >