Bobby Deol ने अपनी सफलता का श्रेय इस एक्टर को दिया, नाम सुनकर होगी हैरानी

Bobby Deol: बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. हालांकि उनके लाइफ में कई ऐसे भी मोमेंट आए, जहां उन्हें स्टारडम पाने के लिए मशक्कत करना पड़ा. अब उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय इस एक्टर को दिया है.

Bobby Deol: सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनके विनम्र स्वभाव की वजह से सोशल मीडिया पर एक्टर की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उन्होंने बॉलीवुड में कई लोगों की मदद की है और उन्हें लॉन्च करके उनकी किस्मत बनाई. उनमें से एक हैं बॉबी देओल, जिन्हें सलमान ने फिल्म रेस 3 से वापसी करने में काफी मदद की. इस मूवी ने बॉबी के करियर को बूस्ट किया. इसी वजह से एक्टर भाईजान को अपनी सफलता का श्रेय देते हैं.

सलमान खान को अपनी सफलता का श्रेय देते हैं बॉबी देओल

बॉबी देओल से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह अपने परिवार के अलावा, अपनी सफलता का श्रेय किसे देंगे, तो उन्होंने झट से सलमान खान का नाम लिया. एक्टर ने कहा, “मैं बहुत से लोगों को अपनी सक्सेस का श्रेय देता हूं, जिन्होंने एक अभिनेता के रूप में मुझ पर विश्वास किया. खासकर मेरे दूसरे दौर में, जब चीजें सही दिशा में नहीं चल रही थीं. मुझे लगता है, सलमान पहले होंगे. उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया और इससे मुझे बहुत मदद मिली.”

बॉबी देओल ने इस फिल्मों में किया काम

बॉबी देओल ने साल 1995 में ‘बरसात’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘करीब’, ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘हम तो मोहब्बत करेगा’, ‘बिच्छू’, ‘अजनबी’, ‘हमराज’ और ‘झूम बराबर झूम’ ‘अपने’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. हाल ही में, बॉबी देओल ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे. उन्हें रेस 3 और एनिमल जैसी फिल्मों से काफी लोकप्रियता मिली. आर्यन खान की ओर से निर्देशित इस शो में लक्ष्य, राघव जुयाल और मोना सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में मौजूद थे.

यहभी पढ़ें- Kriti Sanon: कृति सेनन बनीं मां की मेहंदी आर्टिस्ट, करवाचौथ पर दिखाया अपना स्पेशल टैलेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >