Bipasha Basu Birthday: इन हैंडसम हंक संग इश्क लड़ा चुकी हैं बिपाशा बसु, तब तलाकशुदा संग रचाई शादी

Bipasha Basu Birthday: बिपाशा बसु आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. आइये जानते हैं करण सिंह ग्रोवर से पहले वह किन स्टार्स के साथ इश्क लड़ा चुकी हैं.

Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बाद में हॉरर मूवी राज करके वह वर्ल्डवाइड पॉपुलर हो गई. तब से बिपाशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने ‘नो एंट्री’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘रेस’, ‘धूम 2’, ‘ओमकारा’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. करण सिंह ग्रोवर से पहले वह कई हैंडसम हंक को डेट कर चुकी हैं.

इन स्टार्स संग इश्क लड़ा चुकी हैं बिपाशा बसु

  • बिपाशा बसु और मिलिंद सोमन ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था, जब दोनों मॉडलिंग कर रहे थे. बॉलीवुड शादी की रिपोर्ट की मानें तो स्टार्स की एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान मुलाकात हुई और डेटिंग शुरू हुई.
  • मिलिंद सोमन के बाद बिपाशा बसु ने फिल्म राज के को स्टार डिनो मोरिया को डेट किया. उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था. हालांकि साल 2002 में कपल का ब्रेकअप हो गया
  • बिपाशा बसु बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम को भी डेट कर चुकी हैं. कई लोगों ने उन्हें बॉलीवुड का ‘सबसे हॉट कपल’ बताया था. बिपाशा और जॉन ने कई सालों तक एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार रहे थे, लेकिन एक दिन अचानक खबर आई कि वह अलग हो गए हैं. ब्रेकअप का कारण अभी तक अज्ञात है.
  • बिपाशा बसु और राणा दग्गुबाती की डेटिंग रूमर्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. उन्हें कथित तौर पर फिल्म ‘दम मारो दम’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका.
  • बिपाशा बसु का अफेयर हरमन बावेजा के साथ भी चला था. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म भी किया था.
  • इसके बाद बिपाशा को अपने सपने का राजकुमार मिल गया और उन्होंने 30 अप्रैल, 2016 करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली. आज कपल एक बेटी के माता पिता है और खुशी-खुशी अपनी जिंदगी जी रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu Video: बिपाशा बसु के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पैपराजी के सवाल का दिया ऐसा जवाब

यह भी पढ़ें- बिपाशा बसु ने छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री? अब एक्ट्रेस ने फिल्मों में वापसी को लेकर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >