Bigg Boss OTT 3: शो में स्वैग से एंट्री लेंगे ये 2 हैंडसम हंक, नाम जान फीमेल फैंस के दिल में बज उठेंगी घंटियां

वीकेंड का वार आते ही बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हलचल मच गई है. पिछले हफ्ते पोलोमी दास घर से बेघर हुई थी. वीकेंड का वार में दो पॉपुलर स्टार्स एंट्री लेंगे.

बिग बॉस ओटीटी 3, 21 जून से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, जिसमें कई ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत और झगड़े अक्सर कई वजहों से लाइमलाइट बटोर रहे हैं. हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस पोलोमी दास का एलिमिनेशन हुआ है. शो में अभी दीपक चौरसिया, सना मकबूल, अरमान मलिक, मुनीषा खटवानी, सना सुल्तान, विशाल पांडे, साई केतन राव और रणवीर शौरी सहित कुछ और स्टार्स हैं. वीकेंड के वार में दो बड़े पंजाबी स्टार्स शिरकत करने वाले हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए.

बिग बॉस ओटीटी 3 में आएंगे विक्की कौशल एमी विर्क

विक्की कौशल और एमी विर्क अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज को लगातार खबरों में बने हुए है. दोनों फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. अब बिग बॉस ओटीटी 3 वीकेंड का वार एपिसोड में दोनों पंजाबी एक्टर में आएंगे. उनके आने से इतना तय है कि एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. अनिल कपूर के साथ दोनों खूब सारी मस्ती करने वाले हैं. बता दें कि बैड न्यूज एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी भी है. ये आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित है. ये 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Also ReadBigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर कही ऐसी बात, एल्विश यादव के फैंस जान गए तो उन्हें लगेगी मिर्ची

Also Read-Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन बार की शादी, पायल ने कहा- मेरी शादी से पहले उनका तलाक…

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

नैजी और लवकेश कटारिया के बीच तीखी बहस

बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में नैजी और लवकेश कटारिया के बीच लड़ाई हो गई. दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नैजी, लवकेश से कहते हैं, ‘जा भैंस चारा.’ उनके इस कमेंट पर लकेश के क्लोज फ्रेंड एल्विश यादव ने रिएक्ट किया. एल्विश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “गांव का मतलब अगर भैंस चराना होता है तो नैजी भाई आप आओ आपको चारा खिलाते हैं.” बता दें कि एल्विश और लवकेश काफी अच्छे दोस्त है. एल्विश अक्सर लवकेश को सपोर्ट करते दिखते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >