Bigg Boss 18: क्या सलमान खान के साथ शो होस्ट करेंगे कपिल शर्मा शो के ये कॉमेडियन, देखें VIDEO

Bigg Boss 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर होगा. हर सीजन की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करेंगे. लेकिन इस बार उनका साथ कपिल शर्मा शो के एक कॉमेडियन देंगे.

Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 प्रीमियर से पहले ही जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है, जिसके बाद बिग बॉस के फैंस एक बार फिर सलमान खान की होस्टिंग और घरवालों के बीच होने वाले तीखे विवाद को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब तक शो के लिए निया शर्मा, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम, नायरा बनर्जी, शिल्पा शिरोड़कर और शहजादा धामी का नाम कंफर्म बताया जा रहा है. इस बीच कपिल शर्मा शो के एक कॉमेडियन भी सलमान खान के साथ शो होस्ट करते नजर आएंगे. आइए बताते हैं कि यह कौन हैं.

सलमान खान के साथ को-होस्ट करेंगे कृष्णा अभिषेक

बिग बॉस सीजन 18 में सलमान खान के साथ कॉमेडियन-अभिनेता कृष्णा अभिषेक का नाम सामने आ रहा है. दरअसल, कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस सीजन 18 के प्रीमियर से जुड़ा एक नया वीडियो शेयर किया है. जिसमें दिखता है कि कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन कृष्णा को बिग बॉस से एक मैसेज मिला है, जिसमें बिग बॉस ने अनाउंसमेंट की है कि कृष्णा छुट्टी पर जा रहे हैं. कृष्णा हैरान हो जाते हैं कि बिग बॉस को उनकी छुट्टी के बारे में पता है. इसके बाद कृष्णा अपनी पत्नी कश्मीरा शाह से इस बात को छिपाने के लिए, उस मैसेज को डिलीट कर देते हैं. कृष्णा अभिषेक फिर कहते हैं कि, “इस बार होगा टाइम का तांडव” और आगे उल्लेख किया, “मैं भी आपसे वहीं मिलूंगा.”

Also Read: Fact Check: ये कंटेस्टेंट बना Bigg Boss Marathi 5 का विनर, फिनाले से पहले वायरल हुआ ये पोस्ट

Also Read: Bigg Boss 18: ऋत्विक धनजानी ने बिग बॉस 18 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- घर में लॉक होने…

कृष्णा अभिषेक ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

कृष्णा अभिषेक ने इस पोस्ट के नीचे कैप्शन में लिखा है कि, ‘हर साल की तरह बिग बॉस आ रहा है, बिग बॉस में हमारे सलमान भाई आ रहे हैं या उनके साथ मैं भी आ रहा हूं.’ हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कृष्णा सलमान खान के साथ पूरे सीजन को को-होस्ट करेंगे या सिर्फ ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में ही नजर आएंगे. इन दिनों कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे हैं.

कह आ रहा है बिग बॉस 18

बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर होगा. इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो को आप हर रात 9 बजे एंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >