Bigg Boss 18 Viral Audio Clip: जेल जाने के बीच अरफीन खान का ऑडियो क्लिप वायरल, कहा ‘सारा को बिग बॉस में नहीं आना…’

Bigg Boss 18 Viral Audio Clip: बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरफीन खान को जेल में जाते और इसकी सजा उनकी पत्नी सारा को मिलते देखा जा रहा है. इसी बीच अरफीन का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है.

Bigg Boss 18 Viral Audio Clip: बिग बॉस 18 में नॉमिनेशन राउंड की शुरुआत हो गई है. इस बीच घरवालों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला है. हाल ही में बिग बॉस का एक नया प्रोमो भी सामने आया है. जिसमें माइंड कोच अरफीन खान को जेल में जाते देखा जा रहा है लेकिन सजा उनकी पत्नी को मिलती है. इसी बीच बिग बॉस एक ऑडियो क्लिप का जिक्र करते हैं, जिसमें अरफीन खान कहते हुए सुनाई पड़ते हैं कि ‘सारा को बिग बॉस में नहीं आना चाहिए था.’ इस ऑडियो को सुनकर घरवाले हैरान हो जाते हैं और सारा टूट जाती हैं. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि अगले 24 घंटे में सारा घर से बेघर हो जाएंगी.

अरफीन खान का वायरल ऑडियो क्लिप

बिग बॉस के नए प्रोमो की शुरुआत अरफीन खान के जेल जाने और सारा को सजा मिलने से होती है. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि, ‘आइए ऑडियो क्लिप सुन लेते हैं.’ इस ऑडियो क्लिप में अरफीन खान अपनी पत्नी सारा के लिए कहते हैं, ‘उसे यहां नहीं आना चाहिए था.’ फिर बिग बॉस कहते हैं कि ‘अरफीन के मुताबिक सारा को इस घर में नहीं रहना चाहिए. अगले 24 घंटे में सारा घर से बेघर हो जाएंगी. कहा था ना अतीत तमाचा मारेगा, मार दिया.’ इस ऑडियो क्लिप को सुनकर घरवाले हैरान हो जाते हैं और सारा रोने लगती हैं.

कब आएगा बिग बॉस का ये एपिसोड?

बिग बॉस के प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दी है और अब वह जल्द से जल्द इस एपिसोड को देखना चाहते हैं. यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या सच के अरफीन खान की वजह से सारा घर से चले जाएंगी या अब शो में नया ट्वीट आएगा. इस एपिसोड को आप आज 23 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर देख सकते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 Elimination: ‘वायरल भाभी’ के बाद शो से इस फीमेल कंटेस्टेंट की छुट्टी, बोरियत फैलाने का लगा ठप्पा

Also Read: Also Read: Bigg Boss 18: बिग बॉस ने श्रुतिका को सौंपा नॉमिनेशन का कंट्रोल, तो अविनाश ने दे डाला अल्टीमेटम, कहा ‘डर में रहना’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >