Bigg Boss 18 Elimination: ‘वायरल भाभी’ के बाद शो से इस फीमेल कंटेस्टेंट की छुट्टी, बोरियत फैलाने का लगा ठप्पा

Bigg Boss 18 में नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार नॉमिनेशन का कंट्रोल श्रुतिका अर्जुन के हाथ में सौंपा गया है. तीसरे हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है.

Bigg Boss 18 के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. और इसके साथ ही घर वालों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल रहा है. बिग बॉस ने इस हफ्ते नॉमिनेशन का कंट्रोल श्रुतिका अर्जुन के हाथ में सौंपा है. इस बार 5 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है. इनमें विवियन डीसेना, मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल का नाम शामिल है. नॉमिनेशन राउंड के शुरू होते ही दर्शकों ने भी वोटिंग शुरू कर दी है. इसके बाद एक कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जो इस बार दिवाली अपने घरवालों के साथ ही मनाएगा.

ये कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर

बिग बॉस 18 के नॉमिनेशन राउंड को लेकर सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स की वोटिंग करवाई गई, जिसके अनुसार इस हफ्ते एक फीमेल कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाली हैं. दरअसल, पांचों खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा वोट अनुपमा फेम मुस्कान बामने के खिलाफ आए हैं. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वायरल भाभी के बाद मुस्कान दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट हैं, जो घर से जाने वाली हैं.

Also Read: Bigg Boss 18: बिग बॉस ने श्रुतिका को सौंपा नॉमिनेशन का कंट्रोल, तो अविनाश ने दे डाला अल्टीमेटम, कहा ‘डर में रहना’

इनएक्टिव और बोरियत फैलाने के लिए हुईं ट्रोल

मुस्कान बामने स्टार प्लस के हाईएस्ट टीआरपी वाले शो अनुपमा का हिस्सा रह चुकी हैं और इसी सीरियल से उन्हें पॉपुलैरिटी भी हासिल हुई है. लेकिन दर्शकों को बिग बॉस के घर में उनका खेल पसंद नहीं आ रहा है. और साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं यह इनएक्टिव रहती हैं, बोरियत फैला रही हैं और कई बार कैमरे में भी नहीं नजर आती हैं. ऐसे में काफी हद तक उम्मीद है कि मुस्कान का सफर तीसरे हफ्ते के खत्म होने के साथ खत्म हो जाएगा. लेकिन साथ ही यह भी संभावना है कि दीवाली की वजह से इस बार कोई एविक्शन न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >