Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से भिड़े अविनाश मिश्रा, तो सलमान खान ने किया टाइट, बोले ‘घर के बाहर भी एक दुनिया…’

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस में एक बार घरवालों के बीच तकरार देखने को मिली है. इस बार अविनाश मिश्रा शिल्पा शिरोडकर के साथ खाने के लिए लड़ते नजर आए हैं. जिसके बाद शिल्पा रोने लगती हैं.

Bigg Boss 18: सलमान खान का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो दिन पे दिन दिलचस्प होता जा रहा है. गुणरत्न की घरवालों को दी गई धमकी से लेकर मुस्कान बामने के इमोशनल होने तक सलमान खान का यह शो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस बीच गहरवालों के बीच एक बार फिर तकरार देखने को मिली है. दरअसल, बिग बॉस के नए प्रोमो में हम अविनाश मिश्रा को एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के साथ खाने के लिए लड़ते देख सकते हैं. यह बहस तब छिड़ी जब अविनाश मिश्रा ने विवियन को अपने लिए खाना बनाते हुए देखा और कहा कि खाना सभी के साथ बराबर-बराबर बांटा जाना चाहिए. जिसके बाद दोनों जोर जोर से एक दूसरे पर चिलाते हुए नजर आए हैं.

क्यों हुई अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर की लड़ाई?

बिग बॉस के एपिसोड की शुरुआत में अविनाश विवियन से पूछते हैं कि उन्होंने घरवालों से खाना पकाने के बारे में क्यों नहीं बताया. जिसपर शिल्पा ने बताया कि विवियन को पर्याप्त खाना नहीं मिला, जिससे अविनाश नाराज हो गए. इसके बाद शिल्पा ने उनसे कहा कि कोई भी छिपकर नहीं खा रहा है. फिर अविनाश एक सार्केस्टिक स्माइल देते हैं, जो शिल्पा को परेशान कर देती है. शिल्पा शिरोडकर उनसे कहते हैं कि वह ऐसे ना मुस्कुराए. जिसपर अविनाश भड़कते हुए जवाब देते हैं कि, “हिम्मत मत करो. हिम्मत मत बताओ. मेरी हिम्मत बहुत ऊपर है.” इसके बाद वह शिल्पा कार्ड से कहते हैं कि वह “महिला कार्ड” का उपयोग न करें. ये सुनकर शिल्पा वहां से चली जाती हैं और फूट फुटकर रोने लगती हैं.

Also Read: Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

Also Read: Baby John: वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ से जैकी श्रॉफ का खतरनाक टीजर रिलीज, बब्बर शेर बन इस दिन मचाएंगे तबाही

सलमान खान ने अविनाश को किया टाइट

सलमान खान बाद में अविनाश मिश्रा को संबोधित करते हुए उनसे कहते हैं कि, “जो भी करो एक सम्मान के दायरे में रह कर करो, क्योंकि इस घर के बाहर भी एक दुनिया है, यहां से निकल कर कभी ना कभी तो मिलोगे वाहा पे.”

बिग बॉस 18 के बारे में

बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को हुआ था. सलमान खान का यह कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में हेमलता शर्मा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका राज अर्जुन, रजत दलाल, गुणरत्न सदावर्ते, निर्रा बनर्जी, मुस्कान बामने, चुम दरंग, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ऐलिस कौशिक, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, चाहत पांडे और अरफीन खान कंटेस्टेंट बनकर आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >