Bigg Boss 18: टीवी की इस मशहूर बहू ने अविनाश मिश्रा को किया सपोर्ट, तो करण वीर मेहरा-चुम दरांग को लगाई लताड़

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में घर वालों के बीच जमकर तकरार देखने को मिल रही है. जहां करण वीर मेहरा ने अविनाश से माफी मांगने से मना कर दिया है. तो वहीं, अविनाश मिश्रा ने घरवालों को राशन के लिए बेहाल कर दिया है. इस बीच इनकी लड़ाई में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस भी शामिल हो गई हैं.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को शुरू हुई अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए और घर वालों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि कैसे घर वाले राशन के लिए एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले हमें देखने को मिला था कि घरवालों से जबरदस्त लड़ाई के बाद अविनाश मिश्रा शो से बाहर हो गए थे लेकिन बाद में बिग बॉस ने उन्हें जेल में डाल दिया और राशन की पूरी पॉवर उन्हें सौंप दी. इसके बाद अविनाश मिश्रा का कहना था कि जब तक करणवीर मेहरा उनसे माफी नहीं मांग लेते तब तक वह राशन नहीं देंगे. अब इस लड़ाई में स्टार प्लस की मशहूर बहू देवोलीना भट्टाचार्जी भी हिस्सा बन गई है.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया अविनाश मिश्रा को सपोर्ट

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट करते हुए अविनाश मिश्रा को सपोर्ट किया और करण वीर मेहरा को खूब लताड़ा. उन्होंने लिखा, “करण साहब को अपना इगो मसाज करने के लिए ईशा या एलिस चाहिए. मेरा कहने का मतलब है कि बिग बॉस के घर में लोगों को भड़काया इन जनाब ने, अविनाश की बहन को बीच में लाया जनाब ने और अब जब खाना मिल रहा है, तो बात करने से फिर से वह अलग दिशा में है. मेरा मतलब है बीमार है.”

Also Read: Bigg Boss 18: ‘मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए…’, शो के दौरान ऐसा क्यों कहा सलमान खान ने?

Also Read: Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में लौटकर इस एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट ने मचाई हड़कंप, घरवालों से बदला लेने के लिए कर डाला ये काम

चुम दरांग और सारा पर कसा तंज

देवोलीना ने आगे चुम दरांग और सारा पर भी तंज कसा. उन्होंने ने लिखा, “सारा बिल्कुल भी कोच की तरह नहीं दिखती, उसे एक कोच की जरूरत है. चुम घृणित है, दाल चावल मिला तो नॉनवेज चाहिए. वो कहते हैं न उंगली दो तो गला पकड़ लेते हैं. आसान शब्दों में कहें तो पहले दिन से ही चाहत पांडे को अनावश्यक रूप से निशाना बनाया जा रहा है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >