Bigg Boss 18 New Promo: पहले ही दिन वाइल्डकार्ड एंट्री कशिश ने ईशा को दिया रियलिटी चेक, कहा ‘इनसिक्योरिटी की बू आती…’

Bigg Boss 18 New Promo: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट कशिश कपूर ईशा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए नजर आती हैं. साथ ही उन्होंने ईशा को इनसिक्योर भी कहा. ऐसा क्यों आइए बताते हैं.

Bigg Boss 18 New Promo: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कशिश कपूर और ईशा सिंह के बीच जमकर बहस हो रही है. इस बीच कशिश ईशा पर इनसिक्योर होने का आरोप लगाते हुए नजर आती हैं. वहीं, बाकी घरवालों दोनों की इस फाइट को एंजॉय कर रहे हैं.

ईशा और कशिश में छिड़ी बहस

बिग बॉस 18 के बीते दिन स्प्लिट्सविला की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट कशिश कपूर और उनके राइवल दिग्विजय सिंह राठी की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई. शो के पीछे प्रोमो में हमने देखा कि दोनों कंटेस्टेंट आते ही एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए हैं. साथ ही कशिश ने आगे ही यह भी कह दिया कि वह किसी भी घरवाले की कोई बदतमीजी बदार्शत नहीं करेंगी. इसके बाद उन्हें घर के पूरे एक दिन भी नहीं हुए और ईशा और कशिश की बुरी लड़ाई हो गई. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ईशा को नापसंद करती हैं कशिश

बिग बॉस 18 में एंट्री लेने से पहले ही कशिश कपूर ने इस बात को क्लियर कर दिया था कि वह ईशा सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं करती है. क्योंकि ईशा हर किसी की चुगली और पीठ पीछे बात बुराइयां करती है. अब शो का नया प्रोमो आया है, उस प्रोमो में दोनों एक दूसरे पर टूटते हुए नजर आए हैं. प्रोमो की शुरुआत में ईशा सिंह कशिश से पूछती हैं कि, आप तो देखकर आए हो न. इस पर कशिश उनके जवाब में कहती हैं, ‘पीठ पीछे बिचिंग करती है.’ उनके जवाब पर ईशा कहती हैं कि आपने तो ढाई एपिसोड देखे हैं.

इनसिक्योर होती हैं ईशा

ईशा की इस बात को सुनकर कशिश का पारा चढ़ जाता है और वह ईशा से कहती हैं कि, ‘तुम बहुत इनसिक्योर हो. ये सच नहीं बोला किसी ने तुमको.’ कशिश के इस आरोप पर ईशा पलटवार करते हुए बोलती हैं कि, मुझे आप लग रही हैं. कशिश भी कम नहीं, उन्होंने ईशा से कहा कि, ‘तुम में से इनसिक्योरिटी की बू आती है. और तुम में ऐसा है ही क्या जो तुमसे जलू?’ इसके जवाब में ईशा खड़ी हो जाती हैं और बोलती हैं, ‘ऊपर से लेकर नीचे तक सब है.’ इतने के बाद कशिश भी बोल पड़ती हैं कि, ‘अंधों में काना राज�� बन लो बहुत अच्छा है’. उनकी इस तकरार का मजा बाकी कंटेस्टेंट उठते हुए नजर आते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18: रवि किशन ने बिग बॉस के घर में उड़ाया गर्दा, बने चुलबुल पांडे, एक्टर के सामने ही उलझ पड़े ये 2 कंटेस्टेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >