Bigg Boss 18: यूट्यूबर एलविश यादव के इस इनफ्लुएंसर दोस्त की शो में एंट्री, विवादों से रखते हैं खास कनेक्शन

Bigg Boss 18 में शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना के बाद एक और नया नाम जुड़ गया है. इस कंटेस्टेंट का विवादों और यूट्यूबर एल्विश यादव से खास कनेक्शन बताया जा रहा है. ऐसे में आइए आपको सबकुछ बताते हैं.

Bigg Boss 18 आज 6 अक्टूबर से प्रीमियर के लिए तैयार है. बीते दिनों कलर्स टीवी ने कई प्रोमो जारी कर शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में बताया. इनमें अब तक शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना और चाहत पांडे का भी नाम सामने आ चुका है. ऐसे में अब इस लिस्ट के एक और नया नाम जुड़ने वाला है, जो एल्विश यादव के करीबी माने जाते हैं. इनका नाम रजत दलाल है. ऐसे में अगर आप इनके बारे में नहीं जानते तो आइए आपको रजत के बारे में सबकुछ बताते हैं.

इनफ्लुएंसर और फिटनेस ट्रेनर हैं रजत

रजत दलाल सोशल मीडिया के जाने-माने इनफ्यूंसर हैं. साथ ही वह एक फिटनेस ट्रेनर और पावर लिफ्टर भी हैं. इनफ्लुएंसर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 231k सब्सक्राइबर्स हैं. रजत दलाल मूल रूप से फरीदाबाद के हैं, जिनका सपना अपना एक जिम खोलना है. रजत दलाल अपने सोशल मीडिया से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 : धमाकेदार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट, जानिए कौन-कौन आ रहा है शो में

Also Read: Bigg Boss 18: बार-बार बिग बॉस का ऑफर रिजेक्ट करने के बाद एक्टर ने दी हा, टीवी पर कर चुके है राज

रजत दलाल के विवाद

रजत दलाल के विवादों की बात करें तो पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार बीते सितंबर रजत दलाल पर तेज रफ्तार में कार चलाने और एक बाइक वाले को टक्कर मारने का मामला दर्ज हुआ था. इससे पहले इनफ्लुएंसर ने इसी साल जून में एक लड़के को किडनैप कर उससे मारपीट की थी. दरअसल, एक लड़के ने सोशल मीडिया पर रजत के साथ की एक सेल्फी शेयर की और लिखा कि, “हर दिन सुबह जिम में तुम्हारा चेहरा देखकर दिन खराब हो जाता है.” रजत को यह मजाक पसंद नही आया और उन्होंने फिर उस लड़के को किडनैप कर उसके चेहरे पर गोबर लगाया और पेशाब भी की किया. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था.

रजत दलाल का एल्विश यादव का कनेक्शन

रजत दलाल और यूट्यूबर एल्विश यादव के बीच बहुत अच्छी दोस्ती बताई जा रही है. कुछ महीनों पहले जब यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ एल्विश यादव की लड़ाई हुई थी तब रजत ने इस मामले को सुलझाकर शांत किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >