Bigg Boss 18: क्या सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ है स्क्रिप्टेड, जानें ईशा सिंह के हाथ में दिखे कागज के पीछे का सच

Bigg Boss 18: सलमान खान की रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर एक खबर सामने आई है कि शो स्क्रिप्टेड है. इसकी शुरुआत तब हुई, जब सोशल मीडिया पर ईशा सिंह की एक कागज को पढ़ते हुए तस्वीर वायरल हुई. आइए बताते हैं इसके पीछे का सच.

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. शो को लेकर हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ईशा सिंह एक कागज को पढ़ते हुए नजर आ रही हैं. अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद दर्शक यह अटकलें लगा रहे हैं कि बिग बॉस 18 स्क्रिप्टेड है. ऐसे में इस बात में कितनी सच्चाई है आइए आपको बताते हैं.

क्या बिग बॉस 18 स्क्रिप्टेड है?

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त विवादों में गिर गया है. लोग शो पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगा रहे हैं. इस चर्चा की शुरुआत तब हुई, जब सोशल मीडिया पर शो की कंटेस्टेंट ईशा सिंह की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह एक कागज को पढ़ते हुए नजर आई हैं.

ईशा सिंह की वायरल तस्वीर का सच

ईशा सिंह की वायरल हो रही तस्वीर के पीछे की सच्चाई तब सामने आई, जब उनके सोशल मीडिया एक्स हैंडल से एक बयान जारी हुआ. जिसमें लिखा है कि ‘यह उन सभी विरोध करने वालों के लिए है जो यह दावा कर रहे थे कि उसे स्क्रिप्ट दी गई है. पर जानकर दुख होगा कि ऐसा नहीं है. वह बैठकर अपना पार्ट तैयार कर रही है जैसा की सबने किया है. उसका सबसे अच्छा साबित हुआ तो आप उसकी क्रिएटिविटी को झुठला नहीं सकते. लेकिन हम समझते हैं.’

क्या था उसे कागज में?

ईशा सिंह की वायरल हो रही तस्वीर में वह जिस कागज को पढ़ रही हैं, असल में उसमें शायरी लिखी हुई है. दरअसल, वीकेंड का वाॅर के दौरान शायरी कंपटीशन होना था, जिसमें रफ्तार और इक्का सिंह ने भी शिरकत की थी.

Also Read: Bigg Boss 18: तो इस वजह से बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी शालिनी पासी, कहा- ऐसे शो में नहीं…

Also Read: Bigg Boss 18 में अनुराग कश्यप की होगी एंट्री, घरवालों की हालत करेंगे टाइट, इस कंटेस्टेंट से मिलेंगे सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >