Bigg Boss 18 Highlights: विवियन के हाथ में पॉवर आने के बाद, करणवीर को फायदा हुआ या नुकसान, जानें पूरी हाइलाइट्स

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में विवियन डाकिया बनकर चिट्ठियों के घरवालों के लिए बुरी खबर लाए हैं. इसके साथ ही उन्हें करण वीर न नॉमिनेशन कैंसिल करते हुए भी देखा गया. आइए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ.

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है. जिसमें विवियन डिसेना एक बार फिर पॉवर के नजर आए हैं. पॉवर मिलते ही उन्होंने घरवालों के सामने चुनौती पेश करनी शुरू कर दी है. इसी बीच अरफीन खान के घर से बेघर होने के बाद घरवालों पर एक बार फिर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है. ऐसे में शो के लेटेस्ट एपिसोड में हम देख सकेंगे कि विवियन डाकिया के रूप में फोन लाइन पर घरवालों की नॉमिनेशन को लेकर बात सुनेंगे.

यहां देखें शो का नया प्रोमो-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में विवियन एक साइकिल पद खाकी यूनिफॉर्म और टोपी पहने हुए नजर आए हैं. साथ ही उन्होंने अपने कंधे पर एक भी दिखाई दिया है. इसी बीच पीछे से बिग बॉस की आवाज सुनाई देती है, जो कहते हैं कि आज घरवालों की चिट्ठियां जरूर मिलेंगी लेकिन उसमें बुरी खबर ही होगी, नॉमिनेशन्स की. इसके बाद एक एक करके घरवाले फोन पर नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम लेते हैं.

करण वीर ने एलिस पर लगाया गंभीर आरोप

बिग बॉस 18 के इस नए प्रोमो में नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम लेने की शुरुआत दिग्विजय से होती है. दिग्विजय पहला नाम अविनाश का नाम लेते हैं और कहते हैं कि वह चोर हैं. इसके बाद शिल्पा, श्रुतिका और कशिशा को नाम लेते हुए देखा जाता है और अंत में करण वीर की बारी आती है. यहां करण एलिस का नाम लेते हैं और बोलते हैं कि वह घर में वूमेन कार्ड खेल रही हैं.

विवियन ने करण का नॉमिनेशन किया रिजेक्ट

करण वीर मेहरा की बात सुनकर एलिस कौशिक हैरान रह जाती हैं और अपना सिर झुका लेती हैं. प्रोमो की आखिर में विवियन कहते हैं कि करण का नॉमिनेशन एक्सेप्ट नहीं किया जाता है. इसके बाद वह मौके पर चिट्ठी फाड़ देते हैं. अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि विवियन की इस हरकत से करण को फायदा होगा या नुकसान.

Also Read: Bigg Boss 18 New Promo: विवियन ने दिग्विजय के स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल, तो रजत ने डाली धमकी, कहा ‘कान पर रैप्टे लग जाएंगे’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >