Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान ने करण वीर की दो असफल शादियों का उड़ाया मजाक, कहा ‘कहीं इसलिए तो नहीं दोनों छोड़…’

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान ने करण वीर मेहरा के वन लाइनर पर निशाना साधते हुए उनकी दो असफल शादियों पर तंज कसा. इस पर करण वीर मेहरा उन्हें बड़ी ही सहजता से जवाब देते हैं.

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. कभी अविनाश मिश्रा और और करण वीर मेहरा के बीच बहस देखने को मिलती है तो कभी सलमान खान उन्हें लताड़ते हुए. इसी बीच एक बार फिर सलमान करण वीर मेहरा को रियलिटी चेक देते नजर आए हैं. उन्होंने करण वीर की दो असफल शादियों पर भी तंज कसा.

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान करण वीर मेहरा से कहते हैं कि, “करण बाहर आप परिवार जोड़ नहीं पाए, और यहां भी परिवार जुड़ नहीं पाए. आप कोई भी चीज पूरी नहीं कर पाते. ये जो कोने कोने में कर रहे हो, ये खुल्ले में करो.

सलमान खान ने करण वीर का उड़ाया मजाक

सलमान खान को बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में देख सकते हैं कि कैसे वह करण वीर मेहरा की दो असफल शादियों का मजाक उड़ाते हैं. जहां, एक तरफ करण वीर मेहरा का मानना है कि उनके वन-लाइनर्स घर के बाहर भी ट्रेंड करने चाहिए. इसपर सलमान खान कहते हैं, “करण शो सोमवार से रविवार 1 घंटे 30 मिनट के लिए प्रसारित होता है और ओटीटी पर यह 24/7 चलता है. तो आपके वन लाइनर कितने लंबे हैं. तो आपका वन-लाइनर 24/7 लाइव में कितने सेकंड का होगा 4-5 सेकंड. कितने मार लेते होंगे दिन में 20 सेकंड, मुझे लगता है कि आप एक अलग युग में पैदा हुए हैं. आपको 2-25 साल बाद पैदा होना चाहिए था क्योंकि आप रीलों के राजा बन जाते और 60-70 मिलियन फॉलोअर्स का आनंद लेते. आप का कंटेंट करके नहीं पाते ये बच्चे लोग. मतलब ये तो आपका हुनर है, 5 सेकंड में अच्छा इसलिए तो नहीं कहीं चली गई..”

करण वीर ने दिया जवाब

करण ने सलमान खान की इस बात पर बड़े ही सहजता से लिया और हंसते हुए कहा, “नहीं सर ऐसा नहीं है.” आगे सलमान खान उन्हें बताते हैं कि करण वीर मेहराके शांत स्वभाव का उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा है. सलमान खान से बातचीत के बाद करण वीर शिल्पा शिरोडकर से कहते हैं कि, “क्या यार सर तो प्यार-प्यार से बेज़ार कर देते हैं.”

Also Read: Bigg Boss 18: वीकेंड का वार पर अविनाश मिश्रा का गेम ओवर, सलमान खान ने अभद्र टिप्पणी करने पर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >